MP के मुरैना में चक्रवात बिपरजॉय के कारण भारी बारिश, शहर में बाढ़ जैसी स्थिति- देखें Video

Madhya Pradesh Flood-like situation in Morena following heavy rains due to the impact of Cyclone Biparjoy
Photo: Video Screengrab
Published on: 
Updated on: 

मुरैना: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) के प्रभाव के कारण भारी बारिश हुई। इसके बाद शहर में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई जगह जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना ने कहा कि बिपरजॉय के प्रभाव से काफी बारिश हुई है जिसकी वजह से कई गांव में ऐसी स्थिति हुई है। तत्काल हमने उस जगह पर आवश्यकता के सामान पहुंचाए और रेस्क्यू किया है। हमने पिछले महीने से जिला कंट्रोल रूम तैयार रखा था और हमने तैयारी भी कर रखी थी। 

https://twitter.com/AHindinews/status/1671127739951378433

Navbharat Live
navbharatlive.com