मध्य प्रदेश में पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे, रेलवे ने बताया सबकुछ ठीक

goods train
FILE PHOTO
Published on: 
Updated on: 

जबलपुर: ओडिशा ट्रेन हादसे (Odisha train accident) के बाद से ही देश में कई छोटे-मोठे रेल हादसे हो रहे हैं। ओडिशा में बालासोर की घटना के बाद दो पर सामान्य घटनाएं हुईं हैं। अब मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)  में भी एक रेल हादसा हुआ है। फ़िलहाल इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के जबलपुर में शाहपुरा भिटोनी (Shahpura Bhitoni) में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। फ़िलहाल ट्रनों की आवाजाही जारी है। किसी तरह की बाधा नहीं उतपन्न हुई है।  

बता दें कि जबलपुर के शहपुरा भिटौनी इलाके में 6 जून की रात गैस फैक्ट्री के अंदर रैक खाली करने जा रही एक मालगाड़ी डिरेल हो गई।  LPG से भरी मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। मेन लाइन में ट्रेनों की आवाजाही सामान्य है। CPRO पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के मुताबिक अधिकारियों की उपस्थिति में सुबह बहाली का काम शुरू हुआ। साइडिंग मालिक द्वारा फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। 

https://twitter.com/ANI/status/1666272365259653120

 सीपीआरओ पश्चिम मध्य रेलवे ने बताया कि मालगाड़ी के एलपीजी रेक के दो डिब्बे कल रात अनलोडिंग के लिए रखे जाने के दौरान पटरी से उतर गए। ट्रेनों की कोई मेन लाइन आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। मेन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य है। साइडिंग अधिकारियों की मौजूदगी में सूर्योदय के बाद बहाली का काम शुरू हुआ। साइडिंग मालिक द्वारा फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया गया है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com