MBBS दुल्हन के लिए ढोकला बन गया काल, खाते ही हो गई मौत; जानें पूरा मामला

यह घटना कोतवाली थाना के बुधवारी बाजार की है।
Bride
File Photo
Published on
Updated on

छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा (Chhindwara) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक परिवार शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जहां एक पिता अपनी बेटी को दुल्हन (Bride) बनाकर उसको ख़ुशी से डोली में विदा करने के सपने देख रहा था। लेकिन, नियति ने ऐसा खेल खेला कि उसी पिता को अपनी बेटी की अर्थी को कंधा देने पड़ गया। 

मिली हुई जानकारी के अनुसार, यह घटना कोतवाली थाना के बुधवारी बाजार की है। जहां प्रमोद महादेवराव की बेटी मेघा काले की शादी का समारोह चल रहा था। एसडीओपी संतोष डेहरिया ने बताया कि मेघा नाश्ते में मेघा ढोकला (Dhokla) खा रही थी। इसी बीच उसे जोर से खांसी आने लगी। इसके बाद उसे तुरंत पानी पिलाया गया। लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई। वह कुछ बोल ही नहीं पा रही थी। घर वाले घबरा गए। वह तुरंत मेघा को हॉस्पिटल ले गए लेकिन, तब तक उसकी मौत हो गयी थी। 

बता दें कि, मेघा काले डॉक्टर थीं। उसने एमबीबीएस (MBBS) किया था और वह इस समय मुंबई में प्रैक्टिस कर रही थीं। मेघा की प्राथमिक शिक्षा छिंदवाड़ा के केंद्रीय विद्यालय और उच्च शिक्षा नासिक और मुंबई में हुई थी। 

मेघा की छिंदवाड़ा के शहनाई लॉन में 20 मई को  शादी होने थी। परिवार शादी की खुशियों में हंसी खुशी तैयारियों में जुटा हुआ था। लेकिन पल भर में सब बदल गया। 

मेघा की अचानक मौत से हर कोई सदमें हैं। पुलिस इस मामले में दुल्हन की मौत के बाद जांच में जुट गई है। वहीं, मौके से नाश्ते के सैंपल भी लिए गए हैं। जिसे एसएफएल जांच के लिए भेजा गया है। वहीँ, पुलिस का कहना है कि मेघा की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com