- Hindi News »
- State »
- Lizard In Mcdonalds Cold Drinks Ahmedabad Customer Bhargav Joshi Video Viral
McDonald’s के कोल्ड ड्रिंक से निकली मरी हुई छिपकली, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
- Written By: काजल चोपड़े

नई दिल्ली: अहमदाबाद (Ahmedabad) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर अहमदाबाद नगर निगम (Ahmedabad Municipal Corporation) ने सोला में मैकडॉनल्ड्स के आउटलेट (McDonald’s outlet) को सील कर दिया। दरअसल, शनिवार को मैकडॉनल्ड्स के एक कोल्ड ड्रिंक में एक मरी हुई छिपकली निकली थी। जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
ग्राहक भार्गव (Bhargav Joshi) जोशी की शिकायत पर एएमसी खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवांग पटेल ने अहमदाबाद में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए आउटलेट से कोल्ड ड्रिंक के नमूने एकत्र किए। इसके बाद सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए तत्काल से रेस्तरां को सील कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में कर वृद्धि के खिलाफ व्यापारी महासंघ का विरोध, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
बुमराह ने मैदान पर मचाया गदर और X पर भिड़ गई 3 राज्यों की पुलिस! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कीवियों की शिकायत
रनों की बारिश या गेंदबाज काटेंगे गदर? भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में इन खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका!
अहमदाबाद में होटल और ड्रेसिंग रूम वाला ‘टोटका’ जिताएगा वर्ल्ड कप? फाइनल से पहले टीम इंडिया ने लिया बड़ा फैसला
मिली हुई खबर के मुताबिक, शनिवार को ग्राहक भार्गव जोशी (Bhargav Joshi) ने अपने कोल्ड ड्रिंक में छिपकली को तैरते हुए का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। इसके बाद भार्गव जोशी (Bhargav Joshi) और उनके दोस्तों का कहना है कि, वह इस बात की शिकायत करने के लिए सोला में मैकडॉनल्ड्स के आउटलेट पर चार घंटे से अधिक समय तक बैठे रहे।
pic.twitter.com/P6162tS2D1 — Bhargav joshi (@Bhargav21001250) May 21, 2022
कोल्ड ड्रिंक में छिपकली निकलने के बाद वहां के कर्मचारियों ने उन्हें 300 रुपये की वापसी की पेशकश की।वहीं, भार्गव जोशी ने सील किए गए आउटलेट की एक तस्वीर साझा की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमदाबाद नगर निगम ने निर्देश दिया कि आउटलेट को उसकी पूर्व अनुमति के बिना अपने परिसर को फिर से खोलने की अनुमति नहीं है।
इस बीच, मैकडॉनल्ड्स ने एक बयान में कहा,’मैकडॉनल्ड्स (McDonald’s) में, हम अपने सभी ग्राहकों की सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गुणवत्ता, सेवा, स्वच्छता और मूल्य हमारे व्यवसाय संचालन के मूल में हैं। इसके अलावा, हमारे गोल्डन गारंटी कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, हमने अपने सभी मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां में 42 सख्त सुरक्षा और स्वच्छता प्रोटोकॉल लागू किए हैं, जिसमें नियमित रूप से रसोई और रेस्तरां की सफाई और स्वच्छता के लिए सख्त प्रक्रियाएं शामिल हैं। हम इस घटना की जांच कर रहे हैं जो कथित तौर पर अहमदाबाद आउटलेट पर हुई थी। जबकि हमने बार-बार जांच की है और कुछ भी गलत नहीं पाया है, हम एक अच्छे कॉर्पोरेट नागरिक होने के नाते अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।’
Lizard in mcdonalds cold drinks ahmedabad customer bhargav joshi video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में ‘ब्रह्मवाक्य’ पर संग्राम! फडणवीस के बयान ने छेड़ी नई जंग, उद्धव गुट ने ‘सामना’ से साधा निशाना
Mar 26, 2026 | 01:10 PMअशोक खरात की बढ़ेंगी मुश्किलें, कांग्रेस ने गृहमंत्री को भेजा अल्टीमेटम, फास्ट ट्रैक पर की मुकदमा चलाने की मांग
Mar 26, 2026 | 01:06 PMएम.के. स्टालिन: आपातकाल की सलाखों से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक; ‘कलैगनार’ की विरासत और खुद की पहचान की कहानी
Mar 26, 2026 | 01:00 PMसंभाजीनगर में विकास कार्यों की समीक्षा, आयुक्त ने अधिकारियों को जिम्मेदारी से काम करने के दिए निर्देश
Mar 26, 2026 | 01:00 PMबाघ से हारकर तड़प रहा था तेंदुआ, चांभार्डा में इंसानों पर निकाला गुस्सा; घायल तेंदुए ने 3 को बुरी तरह नोचा
Mar 26, 2026 | 12:51 PMनाबालिगों में बढ़ते तंबाकू सेवन पर चिंता, छत्रपति संभाजीनगर में कोटपा कानून पर पुलिस को प्रशिक्षण
Mar 26, 2026 | 12:49 PMभांडुप ड्रीम्स मॉल पर उठे गंभीर सवाल, अवैध गतिविधियों के बीच नई कमेटी ने लिया रिडेवलपमेंट का फैसला
Mar 26, 2026 | 12:45 PMवीडियो गैलरी

बस में असिस्टेंट प्रोफेसर की गंदी करतूत! महिला ने बहादुरी से बनाया वीडियो, अब सलाखों के पीछे होंगे साहब
Mar 25, 2026 | 10:06 PM
क्या युद्ध के कारण देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मची खलबली- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:55 PM
फिल्म धुरंधर-2: माफी मांगो वरना…, गुरबानी और सिगरेट वाले सीन पर आर. माधवन के खिलाफ भड़का सिख समुदाय
Mar 25, 2026 | 09:33 PM
‘अब सदन में गूंजेगी हमारी आवाज’, महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान; देखें यह वीडियो
Mar 25, 2026 | 09:25 PM
‘ऊपर से बजट चमक रहा, नीचे से बटुआ फट रहा’, सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में सरकार को जमकर घेरा- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:19 PM
हरीश राणा को मिली ‘शांति’: 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 13 साल लंबा इंतजार खत्म
Mar 25, 2026 | 01:44 PM














