- Hindi News »
- State »
- Lighthouse Iti Polytechnic Scheme Will Start Soon
लाइटहाउस आईटीआई, पॉलिटेक्निक योजना शीघ्र होगी शुरू
- Written By: अमन दुबे

लखनऊ : व्यावसायिक (Vocational) और प्राविधिक (Technical) शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वाकांक्षी पहल करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार (Government of Uttar Pradesh) विशिष्ट विशेषताओं वाले लाइटहाउस पॉलिटेक्निक (Lighthouse Polytechnic) और आईटीआई (ITI) स्थापित कर रही है और शीघ्र ही ये क्रियाशील भी हो जाएंगे। शिक्षा क्षेत्र के सभी विभागों द्वारा दी गई कार्य योजना के अनुसार आगामी 100 दिनों में आधुनिक प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रम का संचालन शुरू हो जाएगा। इन विषयों में सम्मिलित ड्रोन टेक्नोलॉजी (Drone Technology), साइबर सिक्योरिटी (Cyber Security), डाटा साइंस (Data Science), मशीन लर्निंग (Machine Learning), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (Internet of Things), सौर ऊर्जा (Solar Energy) आदि से संबंधित पाठ्यक्रमों (Courses) में प्रवेश प्रारंभ किया जाएगा।
आईटीआई को पीपीपी मॉडल पर क्रियाशील बनाया जाएगा
वहीं आगामी 6 महीने में 5 लाइट हाउस आई टी आई स्थापित होंगे, जिनमे कई विशेषताएँ होंगी। प्रदेश में वर्तमान में संचालित 15 से 20 सरकारी आईटीआई को भी लाइटहाउस आईटीआई के रूप में विकसित किया जाएगा जो संबंधित ट्रेड हेतु अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बेंचमार्क होंगे। इनमें विशिष्ट कौशल या मांग के अनुरूप, किन्हीं भी एक या दो ट्रेड का उच्चीकरण किया जाएगा। इन ट्रेड का चयन अध्ययन करके और विशेषज्ञों के साथ परामर्श के बाद किया जाएगा। इन लाइटहाउस आईटीआई को स्वच्छ और ऊर्जा संरक्षित करने हेतु हरित कैंपस बनाया जाएगा, इनमे दिव्यांग जन हेतु विशेष व्यवस्था होगी, उद्योगों की सहभागिता और शत प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित किया जाएगा और ट्रेड, इंफ्रास्ट्रक्चर, और प्रशिक्षण राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय मापदंड के अनुरूप होगा। साथ ही, इसी अवधि में आठ नए राजकीय आईटीआई को पीपीपी मॉडल पर भी क्रियाशील किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में गैस माफियाओं की शामत! योगी सरकार की 12,000 जगहों पर छापेमारी, 25 एजेंसियों पर गिरी गाज
AI कोर्स से बचाएं अपनी नौकरी: करियर सुरक्षित करने के लिए सीखें ये जरूरी स्किल्स
राहुल गांधी की ‘ब्रिटिश नागरिकता’ पर लखनऊ हाईकोर्ट में महा-सुनवाई आज, गृह मंत्रालय की फाइल खोलेगी सियासी राज?
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
प्रदेश में वर्तमान में 304 राजकीय और 2963 निजी आईटीआई हैं, जिनकी प्रशिक्षण क्षमता, क्रमशः,1,72,352, और 4,58,243 है।प्राविधिक शिक्षा के अंतर्गत डिप्लोमा सेक्टर में वर्तमान में 149 राजकीय, 19 अनुदानित, 1,266 निजी और 7 अन्य पॉलिटेक्निक संस्थान कार्यशील हैं। इनकी प्रवेश क्षमता राजकीय में 36,879, अनुदानित में 10,464, अन्य में 656, और निजी में 1 लाख 76 हजार 436 है।आगामी 6 महीनों में 10 लाइटहाउस पॉलिटेक्निक परियोजना का प्रारंभ होगा। यह अखिल भारतीय प्राविधिक शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और एनबीए मानक के अनुरूप सेंटर ऑफ एक्सेलेन्स के रूप में विकसित किये जाएंगे। इनमें यहाँ खेलकूद, जीवन कौशल, और व्यक्तित्व विकास के मॉड्यूल आउटसोर्स किये जाएंगे, नवीन प्रोद्योगिकी और उद्योग आधारित पाठ्यक्रम, चलाए जाएंगे और छात्राओं के लिए विशेष प्रबंध होगा। इनका कैंपस पूर्ण रूप से डिजिटल, क्लीन और ग्रीन होगा जिसमे सौर ऊर्जा का प्रयोग होगा। इन विशिष्ट पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी से छात्र और शिक्षक एक्सचेंज प्रोग्राम चलाए जाएंगे और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों द्वारा शिक्षण और प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार द्वारा व्यावसायिक और प्राविधिक शिक्षा को रोजगार परक और आवश्यकताओं के अनुसार उनका आधुनिकीकरण करने की पहल जारी है। ऐसा अनुमान है कि आगामी पाँच वर्षों में 10 लाख युवाओं का व्यावसायिक प्रशिक्षण पूर्ण किया जाएगा और प्रदेश में स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। इसी अवधि में समस्त पाठ्यक्रमों के लिए ई-कंटेंट भी उपलब्ध हो जाएगा।
Lighthouse iti polytechnic scheme will start soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में गैस संकट की आहट! मंत्री छगन भुजबल की चेतावनी, अब पानी-बिजली की तरह PNG कनेक्शन भी होगा अनिवार्य
Mar 28, 2026 | 04:44 PMपाकिस्तानी खिलाड़ी को PCB ने सुनाई कड़ी खरी-खोटी, थमाया कारण बताओ नोटिस, विवादित पोस्ट का है मामला
Mar 28, 2026 | 04:40 PMअमेरिका-ईरान युद्ध की मार: प्लास्टिक की कीमतों में उछाल से घर और अस्पताल के सामान होंगे महंगे
Mar 28, 2026 | 04:39 PMकुकड़ी नहर के लिए 47 करोड़ रुपये का फंड मंजूर, राम शिंदे के प्रयासों से होगा रेनोवेशन का काम
Mar 28, 2026 | 04:32 PMनासिक में गैस किल्लत के बीच बड़ी राहत: राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 3 लीटर केरोसिन, जिलाधिकारी ने दी जानकारी
Mar 28, 2026 | 04:32 PMहनुमान जयंती 2026 की सही तारीख क्या है? नोट कीजिए पूजा का मुहूर्त और अन्य जरूरी बातें
Mar 28, 2026 | 04:32 PMRCB vs SRH: बेंगलुरु में आज कैसा रहेगा मौसम, जाने क्या बारिश बिगाड़ेगी IPL 2026 के पहले मुकाबले का खेल
Mar 28, 2026 | 04:31 PMवीडियो गैलरी

‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM














