कश्मीर में बढ़ा ठंड का कहर, श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.6 डिग्री नीचे

Kashmir Weather
File Pic
Published on: 
Updated on: 

श्रीनगर: कश्मीर (Kashmir) में ज्यादातर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट आई है और एक दिन की राहत के बाद शीत लहर (Cold Wave) की स्थिति फिर से लौट आई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर (Srinagar) शहर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के मुकाबले शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है।

उन्होंने बताया कि काजीगुंड में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

अधिकारियों ने बताया कि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में मौसम शुष्क बना हुआ है और बर्फबारी नहीं होने से रात में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जबकि दिन अपेक्षाकृत गर्म हैं। श्रीनगर में दिन का तापमान साल के इस समय के सामान्य से आठ डिग्री अधिक है।  

(एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com