- Hindi News »
- State »
- Kashi Vishwanath Corridor Is Being Developed At A Cost Of Rs 339 Crore
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का विकास 339 करोड़ रुपए की लागत से हो रहा
- Written By: प्रभाकर दुबे

वाराणसी: आजाद भारत के इतिहास में पहला ऐसा मौका है जब श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र को विस्तार दिया जा रहा है। इससे पहले 1780 इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर (Ahilyabai Holkar) ने काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) का जीर्णोद्धार कराया था और महाराजा रणजीत सिंह ने 1836 में सोने का छत्र बनवाया था । अब नए भारत के निर्माण में पीएम मोदी पहले ऐसे शासक है जिन्होंने करीब 250 साल बाद श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को विस्तार देकर इसका सौंदर्यीकरण करा रहे है। जिससे सनातन धर्म को मानने वालो को विश्वनाथ मंदिर में आने पर कोई परेशानी न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की महत्वाकांक्षी योजना श्री काशी विश्वनाथ धाम की इमारतें अब धीरे-धीरे अपने स्वरुप में आने लगी है। इन इमारतों में एम्पोरियम और मंदिर चौक का प्रांगण काफी महत्वपूर्ण है। सावन और महाशिवरात्रि जैसे महापर्वो में ये प्रांगण भक्तों के खड़े होने के लिए उपयोगी होगा। मंदिर चौक के व्यूइंग गैलरी से गंगा और बाबा के शिखर का दर्शन हो पाएगा । यहाँ मौजूद एम्पोरियम में देश की हस्त निर्मित, हैंडीक्राफ्ट आदि चीजें भी एक छत के नीचे मिल सकेगी ।
इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर के बाद करीब 250 साल बाद वाराणसी के सांसद और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातनियों के आस्था के केंद्र काशी विश्वनाथ मन्दिर को विस्तार देकर सौंदर्यीकरण करा रहे है। 1780 में महारानी अहिल्याबाई होलकर ने विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था और 1836 में महाराजा रंजीत सिंह ने सोने का छत्र बनवाया था । अब काशी विश्वनाथ धाम या कॉरिडोर का विकास करीब 50,200 वर्ग मीटर में 339 करोड़ रुपए की लागत से हो रहा है। भव्य आनंद वन में सुरक्षा, म्यूजियम, फैसिलेशन सेण्टर, वाराणसी गैलरी ,मुमुक्ष, भवन जैसे 24 भवन का निर्माण हो रहा है। मंदिर चौक के व्यूइंग गैलेरी से बाबा और माँ गंगा का अद्भुत नज़ारा दे सकेंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वास्तुशिल्प का अद्धभुत नज़ारा भी देखने को मिलेगा। मंदिर परिसर के पूर्वी द्वार से बाहर निकलते ही आप मंदिर चौक के विशाल एरिया में पहुंच जाएंगे। यही रास्ता आगे माँ गंगा के दर्शन भी कराएगा। इंग्लिश के यू (U ) आकार का भूतल प्लस दो मंजिल का यह प्रांगण करीब 35000 स्क्वायर फ़िट का है । मंदिर चौक गेटवे भी यही है ।
सम्बंधित ख़बरें
क्या गंगा मुसलमानों की नहीं है? गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पर गिरफ्तारी को लेकर अबू आजमी ने पूछा सवाल
सोती रही यूपी पुलिस, मुंबई की अंकिता खुद पहुंची चोर के घर, ढूंढा अपना मोबाइल, जब्त करवाया और 20 फोन
वाराणसी में 14 ‘भाईजानों’ ने बोट पर मनाई इफ्तार पार्टी, गंगा नदी में चिकन की हड्डी फेंकने के आरोप, पहुंचे जेल
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: शंकराचार्य घाट पर मनेगा नव संवत्सर उत्सव, जगदगुरु करेंगे सनातनी पंचांग का विमोचन
मंदिर चौक की पहली मंजिल पर एम्पोरियम होगा
श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के सीईओ सुनील वर्मा ने बताया कि मंदिर चौक की पहली मंजिल पर एम्पोरियम होगा। यहाँ पर हैंडीक्राफ्ट व सोविनियर की दुकानें होंगी। जिसमे देश के करीब सभी हिस्सों में बनाए जाने वाले हैंडीक्राफ्ट के उत्पादों की दुकानें होंगी । ये दुकानें अनेकता में एकता को पिरोती हुई देश के कई राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इमारत की दूसरी मंजिल में मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों और उनके बोर्ड रूम के कार्यालय हैं। ये डबल मंजिला स्थान इमारत के दोनों ओर हैं। इस इमारत का सबसे खूबसूरत स्थान व्यूइंग पॉइंट है। जहा खड़े होकर आप पूरे श्री काशी विश्वनाथ धाम के भव्य स्वरुप निहार सकते है। पूर्व की तरफ़ श्री काशी विश्वनाथ धाम की अन्य इमारते और माँ गंगा के दर्शन कर सकते है। वहीं पश्चिम की तरफ बाबा दरबार का अद्भुत नज़ारा दिखेगा और बाबा दरबार का स्वर्ण शिखर के दर्शन भी कर सकेंगे।
इमारत को हेरिटेज लुक
उन्होंने बताया कि मंदिर चौक की इमारत को हेरिटेज लुक देने के लिए राजस्थान के बालेश्वर के ग़ुलाबी पत्थरों को दीवारों पर लगाया जा रहा है। इसके लगाने के विशेष तरीके से अंदर का तापमान संतुलित रहेगा। मंदिर चौक पर बने आकर्षक बिल्डिंग पर जाने के लिए के सीढि़या है। इसमें बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए भी लिफ्ट का प्रावधान रखा गया है। व्यूइंग गैलरी तक जाने के लिए भी दो लिफ्ट है। इस इमारत में कुल छह लिफ्ट है। भूतल पर प्रतीक्षालय बनाया गया है। यहीं पर पब्लिक यूटिलिटी की सुविधा बनाई गई है। जो अधिक से अधिक लोगों को सुविधा प्रदान करेगा। भगवान शंकर के प्रिय पौधे लगाए जाने की भी योजना है।
Kashi vishwanath corridor is being developed at a cost of rs 339 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तो इस दिन होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, पिता तूफानी सरोज ने दिया ये बड़ा अपडेट
Mar 18, 2026 | 07:07 PMबीमा कंपनियों के खिलाफ शिकायतों में भारी उछाल, LIC और स्टार हेल्थ सबसे आगे, सरकारी रिपोर्ट
Mar 18, 2026 | 07:06 PMक्या कांग्रेस फैला रही है ‘एंटी-इंडिया नैरेटिव’? BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने खोले सारे राज! जानिए पूरी कहानी
Mar 18, 2026 | 07:06 PM‘सरके चुनर’ विवाद पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, हिंदी वर्जन सुनकर रह गईं हैरान, बोलीं- पता ही नहीं था गाना…
Mar 18, 2026 | 07:02 PMक्या यूक्रेन को भूल गया अमेरिका? जेलेंस्की को सता रहा मिसाइलों की कमी का डर, बताया पुतिन का ‘घातक प्लान’
Mar 18, 2026 | 06:57 PMतुमरकोठी में पहली बार पहुंची ‘लालपरी’, लोगों को मिली बड़ी राहत, गड़चिरोली पुलिस के प्रयास
Mar 18, 2026 | 06:55 PMआज है चैत्र अमावस्या, जानिए 19 मार्च को क्या है खास
Mar 18, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM














