जम्मू कश्मीर: पुलिस ने बड़े आतंकी संगठन अल-बद्र के आतंकी माड्यूल का किया भंडाफोड़, 4 आतंकी सहित 7 गिरफ्तार

al badra
Photo: ANI/ Twitter
Published on
Updated on

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) ने बड़े आतंकी संगठन अल बद्र (Al-Badr) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और 4 आतंकियों समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोपोर पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-बद्र सोपोर में कई स्थानों पर सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बना रहा था।

सोपर पुलिस ने कहा, तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री के साथ 3 अवर्गीकृत आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। 

 उत्तरी कश्मीर के  डीआईजी उदय भास्कर ने बताया, आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद, भारी मात्रा में नकदी और युद्ध जैसी अन्य सामग्री सहित आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। उन्होंने खुलासा किया कि, वे अपने आकाओं पाक निवासी यूसुफ बलौसी और खुर्शीद के निर्देश पर काम कर रहे हैं। 

https://twitter.com/ANI/status/1492466454314496002

एक पुलिसकर्मी हुआ शहीद 

बांदीपोरा में सुरक्षाबलों के सयुंक्त दल पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था। जिस हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के एसपीओ जुबैर अहमद शहीद हो गए थे। वहीं, अन्य 4 जवान घायल हो गए थे।  

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com