- Hindi News »
- State »
- Inhuman Treatment In The Name Of Caste Not Allowed To Perform Last Rites Of Dalits Body On The Platform In The Crematorium 3 Arrested
जाती के नाम पर अमानवीय बर्ताव, श्मशान में चबूतरे पर नहीं करने दिया दलित के शव का अंतिम संस्कार, 3 गिरफ्तार
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(Image-Twitter)
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में कुछ लोगों ने एक दलित परिवार को अपने एक परिजन का अंतिम संस्कार श्मशान घाट के चबूतरे पर करने से कथित तौर पर रोकने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।कुछ लोगों द्वारा रोके जाने के बाद दलित परिवार ने श्मशान घाट में ऊंचे चबूतरे के पास ही जमीन पर रिश्तेदार का अंतिम संस्कार किया। घटना गुना जिला मुख्यालय से 62 किलोमीटर दूर कुंभराज थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में शुक्रवार को हुई और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
#DalitLivesMatter “The incident of preventing the burning of the dead body of a Dalit at the gov. crematorium in Guna district of Madhya Pradesh is shameful for India of the 21st century. Chief Minister @ChouhanShivraj ji, will the bulldozers run on the houses of these dabangs?” https://t.co/FqHBog1fZZ — Randa HABIB (@RandaHabib) May 2, 2022
वीडियो क्लिप में एक व्यक्ति को यह कहते सुना जा सकता है कि परिवार को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट के चबूतरे का उपयोग करने की अनुमति नहीं है। कुंभराज थाना प्रभारी संजीव मवई ने कहा कि स्थानीय निवासी कन्हैया अहिरवार (70) की मौत के बाद उसके परिजन शव को लेकर श्मशान घाट गए लेकिन गांव के तीन लोगों ने कथित तौर पर उन लोगों को वहां बने चबूतरे पर अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। इस पर परिवार ने चबूतरे के पास नीचे जमीन पर उस व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया।
सम्बंधित ख़बरें
Sagar News: भाजपा विधायक की बेटी की दबंगई! कार में बुलाकर युवक के साथ मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल
पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती का भाजपा नेताओं पर आरोप, दोषसिद्धि को बताया राजनीतिक साजिश
Unnat Krishi Mahotsav: ‘अन्नदाता अब ऊर्जादाता भी बनेगा’, रायसेन में गडकरी और शिवराज ने दिखाया खेती का भविष्य
पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चे बरामद, मानव तस्करी के संदेह में RPF की कार्रवाई
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने बाद में नारायण सिंह मीणा, रामभरोसे मीणा और दिलीप मीणा को इस मामले में गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। (एजेंसी)
Inhuman treatment in the name of caste not allowed to perform last rites of dalits body on the platform in the crematorium 3 arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PMCSK vs KKR: चेन्नई ने केकेआर के सामने रखा 193 रन का टारगेट, तीन बल्लेबाज फिफ्टी से चूके
Apr 14, 2026 | 09:36 PMकर्नाटक हाई कोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज…जस्टिस सूर्यकांत की कॉलेजियम पीठ ने की सिफारिश; भेजे यह नाम
Apr 14, 2026 | 09:36 PMरावण की लंका में मां बनी एक राक्षसी, त्रिजटा को सीता ने क्यों कहा था मां?
Apr 14, 2026 | 09:31 PMNoida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PMग्रीक पुलिस का खौफनाक चेहरा! पाक-अफगान प्रवासियों को बनाया ‘नकाबपोश सैनिक’, सीमा पर कर रही इस तरह इस्तेमाल
Apr 14, 2026 | 09:29 PMबिहार के नए सीएम बने सम्राट चौधरी, बीजेपी ने क्यों लगाया दांव? देखें इनसाइड स्टोरी- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

Praful Hinge के ऐतिहासिक IPL डेब्यू के बाद रो पड़े पिता, देखें नवभारत का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Apr 14, 2026 | 05:47 PM
स्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
Apr 13, 2026 | 10:33 PM
केवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Apr 13, 2026 | 10:26 PM
न छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PM
ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PM
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM














