- Hindi News »
- State »
- Industry And Development Becoming Election Issue In Bundelkhand
पिछड़े बुंदेलखंड में इस बार सूखा, पलायन नहीं उद्योग व विकास बन रहा चुनावी मुद्दा
- Written By: मनोज पांडे

राजेश मिश्र@नवभारत
लखनऊ: बुंदेलखंड में हर चुनाव की तरह सूखा, पलायन और पानी की कमी इस बार कोई खास मुद्दा नही बना है। इस बार बुंदेलखंड के चुनाव में डिफेंस कारीडोर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथारिटी का गठन, सौर ऊर्जा परियोजनाओं और ललितपुर का बल्क ड्रग्स एवं फार्मास्यूटिकल पार्क की चर्चा हो रही है।
बुंदेलखंड की चार लोकसभा सीटों बांदा-चित्रकूट, हमीरपुर-महोबा, जालौन और झांसी-ललितपुर में 20 मई को मतदान होना है। आमतौर पर हर चुनाव में बुंदेलखंड का पिछड़ापन, बदहाली, पानी की कमी, सूखा, युवाओं का पलायन और आवारा पशुओं का समस्या मुद्दा बनते रहे हैं।
इस बार के चुनाव में सभी राजनीतिक दलों की ओर से बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को लेकर दावे, वादे और उनके जवाब चर्चा के केंद्र में हैं। जहां सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बुंदेलखंड का पिछड़ापन दूर करने के दावे के साथ यहां नोएडा की तर्ज पर विकास का दावा कर रही है वहीं विपक्षी दल इसे खोखला बताते हुए यहां स्थानीय उद्योगों की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर की शुरुआत झांसी से हो रही है और यहां उद्योगों के लिए जमीन का अधिग्रहण करने के बाद जरुरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गयी हैं। डिफेंस कारीडोर के झांसी नोड के लिए गरौठा में जमीन अधिग्रहीत कर उसे विकसित किया गया है। बीते साल ही यहां भारत डॉयनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) की इकाई की स्थापना के लिए निर्माण का काम शुरु हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
EXPLAINER: कर्क रेखा, शुष्क हवाएं या पथरीली जमीन? बांदा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के पीछे के 5 असली कारण
भंडारा: 63 ग्राम पंचायत उपचुनावों के नतीजे घोषित; 13 सरपंच और 40 सदस्यों की जीत के साथ समर्थकों ने मनाया जश्न
वर्धा उपचुनाव: 27 ग्राम पंचायतों में प्रचार थमा, कल होगा मतदान; 3 सरपंच और 38 सदस्य पदों के लिए कड़ा मुकाबला
74 वोटों से रोमांचक जीत: नागपुर बार चुनाव में दूसरी बार अध्यक्ष बनकर लौटे प्रकाश जायसवाल
औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों के मुताबिक डिफेंस कारीडोर के झांसी नोड में विभिन्न उद्यमों की स्थापना के लिए अब तक 7514.19 करोड़ रुपये के 26 एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुके हैं जिनसे 5774 लोगों को रोजगार मिलेगा। इन 26 उद्यमों में से 8 को जमीन का आवंटन भी किया जा चुका है। इनमें बीडीएल, डब्लू बी इलेक्ट्रानिक्स, ल़रेंको डिफेंस, मुरारी इंजीनियरिंग, स्वर्ण इंफ्राटेल व सदाशिव शक्ति डिफेंस शामिल हैं।
इसी तरह बुंदेलखंड के सबसे पिछड़े इलाकों में शुमार ललितपुर में योगी सरकार ने बल्क ड्रग पार्क निर्माण का काम शुरु किया है। ललितपुर जिले के पांच गांवों में 1472 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित इल पार्क के लिए पहले चरण में 300 एकड़ क्षेत्रफल में आधारभूत संरचनाएं विकसित करने के लिए यूपीसीडा डीपीआऱ तैयार कर रही है।
प्रदेश सरकार ललितपुर को जेनरिक दवाओं के हब के तौर पर विकसित करना चाहती है। योगी सरकार ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) जैसी भारत सरकार की बड़ी संस्थाओं को बल्क ड्रग पार्क से जोड़ते हुए इन्हें नॉलेज पार्टनर बनाया है। पार्क में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए सीएसआईआर और डीआरडीओ की विभिन्न लैब्स के साथ एमओयू किया गया है। इस बल्क ड्रग्स पार्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है, ताकि भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के 196 देशों को इसका लाभ मिल सके और उन्हें सस्ती दवाओं के साथ ही मेडिकल डिवाइस उपलब्ध कराए जा सकें।
प्रदेश सरकार बुंदेलखंड को सौर ऊर्जा के हब के तौर पर भी विकसित कर रही है। बुंदेलखंड के सात जिलों में सौर ऊर्जा की दस बड़ी परियोजनाओं से 3000 मेगावाट से ज्यादा बिजली का उत्पादन करने की तैयारी है। इसी साल फरवरी में संपन्न हुए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बुंदेलखंड के लिए 30000 करोड़ रुपये की 29 बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत हुई है। इनमें से दस परियोजनाएं सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं, जोकि बुंदेलखंड के हमीरपुर को छोड़कर बाकी सभी 6 जिलों जालौन, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट और महोबा में स्थापित हो रही हैं। अकेले झांसी जनपद में तीन सौर ऊर्जा की परियोजनाएं स्थापित होने जा रही हैं।
Industry and development becoming election issue in bundelkhand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
EXPLAINER: शक्ति कानून होता, तो अपराधियों में खौफ होता, क्यों उठी लागू करने की मांग? जाने क्या है शक्ति कानून
May 03, 2026 | 07:44 PMमोरक्को में सैन्य अभ्यास के दौरान 2 अमेरिकी सैनिक लापता, तलाश के लिए जमीन से आसमान तक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
May 03, 2026 | 07:36 PMTimes Square पर दिखा महाराष्ट्र का जलवा, अब सात समंदर पार से खिंचे चले आएंगे पर्यटक
May 03, 2026 | 07:26 PMJabalpur Cruise Accident: ‘वो मंजर बार-बार याद आता है…’, क्रूज पायलट महेश पटेल ने क्या बताया खौफनाक सच
May 03, 2026 | 07:16 PM12 घंटे तक सड़क पर फंसे रहे हजारों वाहन, सौंदड़ ओवरब्रिज परिसर में लगा था जाम, प्रशासन नाकाम-जनता बेहाल
May 03, 2026 | 07:01 PMशुभ्रा रंजन किडनैपिंग केस: मास्टरमाइंड प्रियंक शर्मा गिरफ्तार, हुए कई बड़े खुलासे; यह था पूरा प्लान
May 03, 2026 | 06:55 PMPM मोदी की लीडरशिप से RSS के विचार तक, अब सबकुछ पढ़ेंगे छात्र; इस यूनिवर्सिटी ने शुरू किया नया कोर्स
May 03, 2026 | 06:54 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














