नासिक-दिंडोरी मार्ग पर कार और बाइक में जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत, 3 घायल

Road Accident in Sawai Madhopur, Rajasthan
Representative Image
Published on: 
Updated on: 

नासिक. नासिक-दिंडोरी मार्ग पर ढकांबे गांव के पास एक बोलेरो कार और बाइक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पुलिस और बचाव दल पहुंच गया है। जबकि, घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, मौत का आंकड़ा भी बढ़ने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक बोलेरो कार सवार लोग सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौट रहे थे इसी दौरान नासिक-दिंडोरी मार्ग पर ढकांबे गांव के पास दोपहर 2 बजे के करीब विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस घटना में दुपहिया सवार 2 और कार सवार 3 लोगों की मौत पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दें कि यह हादसा कार का टायर फटने से हुआ। कार चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वह विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टकराने के बाद सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस घटना की जानकारी मिलते ही दिंडोरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नासिक शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया। जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चालक दूसरे वाहन से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल चला रहे अनिल बोडके और उनके बेटे राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, दोनों जिले के निफाड के रहने वाले थे। अधिकारी ने कहा कि कार में सवार यात्रियों मुकेश कुमार यादव (25), अमन रामकेश यादव (18) और कुसुमदेवी रामकेश यादव (45) की दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मामले की जांच जारी है।