गुजरात: कच्छ जिले में भूकंप के हल्के झटके, 3.3 रही तीव्रता, कोई हताहत नहीं

today earthquake tremors Pakistan China and Papua New Guinea
Earthquake in three countries File Photo
Published on: 
Updated on: 

अहमदाबाद, गुजरात (Gujarat) के कच्छ (Kutch) जिले में बुधवार की तड़के भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी।

गांधीनगर स्थित आईएसआर द्वारा अपनी वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके तड़के तीन बजकर 42 मिनट पर महसूस किये गये और भूकंप का केंद्र कच्छ जिले के भचाऊ शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्वोत्तर (एनएनई) में 24.6 किमी की गहराई में स्थित था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।