- Hindi News »
- State »
- Governor Read The Entire Speech Turned His Government Back Said Compete With Himself
हंगामें के बीच राज्यपाल ने पढ़ा पूरा भाषण, अपनी सरकार की पीठ ठोंकी, कहा-खुद से ही मुकाबला
- Written By: प्रभाकर दुबे

-राजेश मिश्र
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Legislative Assembly) के बजट सत्र (Budget Session) के पहली ही दिन विपक्ष के जबरदस्त हंगामें के बीच राज्यपाल ने अपनी सरकार की पीठ थपथपाई और कहा मुकाबला खुद से ही बेहतर बनने का है। इसी के साथ ही सोमवार को पहले ही दिन विधानसभा में 7 विधेयक और 4 अध्यादेश भी पारित हुए। इसके बाद सदन मंगलवार सुबह तक स्थगित किया गया। विधानसभा के बजट सत्र में अपने अभिभाषण में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) ने बीते पांच सालों को सुशासन का काल बताते हुए कहा कि इन दिनों में प्रदेश में विकास की नींव डालने का काम किया गया है। अब अगले पांच सालों में इसी नींव पर विकास की भव्य इमारत आकार लेगी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) अगले पाचं सालों में निवेश को बढ़ाने आधारभूत संरचना को मजबूत करने और देश के अग्रणी राज्यों में अपना स्थान बनाने का काम करेगी।
राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सदन के वेल में आ गए। इसके बाद भी राज्यपाल ने करीब एक घंटे में पूरा अभिभाषण पढ़ा। हालिया विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जनादेश के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में अब सुशासन को और सुदृढ़ करने के लिए मेरी सरकार की खुद से प्रतिस्पर्धा प्रारम्भ होगी।
सम्बंधित ख़बरें
विधवा बहू से गुजारा भत्ता मांगने वाले केस में हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, बुजुर्ग दंपत्ति की याचिका खारिज
‘ब्राह्मण समाज जाग जाए’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का योगी सरकार के खिलाफ हुंकार; राजनीति में मचा हड़कंप
‘बारी बारी से सबको ठोका जा रहा है…’, अखिलेश के नेता ने भरे मंच से दिया बयान; BJP पर लगाए गंभीर आरोप
‘5% लोग कर रहे 95% का शोषण’, दादरी में गरजे अखिलेश यादव; जेवर एयरपोर्ट की रैली को बताया ‘सरकारी शो’
कानून व्यवस्था को सराहना
प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था को सराहना करते हुए उन्होंने हाल के दिनों में विभिन्न पर्व-त्योहारों के शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर खुशी भी जताई। अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने आवास से लेकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, औद्योगिक निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला उत्थान सहित सभी क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने संदेश दिया कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन की टाइमलाइन तय करते हुए काम होगा और प्रदर्शन के आधार पर होने वाले कामों पर जोर दिया जाएगा।
बेरोजगारी दर 2.9 फीसदी रह गई
प्रदेश में रोजगार की स्थिति पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि सेण्टर फॉर मॉनीटरिंग आफ इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के आकलन के मुताबिक जून 2016 में प्रदेश की बेरोजगारी दर 18 फीसदी थी, जो अप्रैल 2022 में घटकर 2.9 फीसदी रह गई है। राज्यपाल ने कहा कि साल 2016 के सापेक्ष 2021 में डकैती के मामलों में 73.94 फीसदी, लूट की घटनाओं में 65.88 फीसदी, हत्या के मामलों में 33.95 फीसदी और बलात्कार के अपराध में 50.66 फीसदी कमी आयी है।
2,081 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की सम्पत्तियां मुक्त कराई गईं
विवादों के घेरे में रही बुलडोजर नीति पर राज्यपाल ने कहा कि एण्टी भू-माफिया अभियान के तहत कुल 6,4398 हेक्टेयर क्षेत्रफल अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है और 2471 अतिक्रमणकर्ताओं को भू-माफिया के रूप में चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध कामों से अर्जित की गयी सम्पत्तियों के जब्तीकरण या ध्वस्तीकरण और अवैध कब्जे से 2,081 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की सम्पत्तियां मुक्त कराई गईं हैं।
अभिभाषण में बीते पांच सालों की उपलब्धियां गिनाई
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में बीते पांच सालों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 43.5 लाख आवास स्वीकृत किए गए जबकि स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 2.61 करोड़ व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया। साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से 1.67 करोड़ निःशुल्क गैस कनेक्शन किए गए और सौभाग्य योजना के माध्यम से 1.41 करोड़ निःशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए।
Governor read the entire speech turned his government back said compete with himself
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MI ने IPL में किया चेज किया अपना सबसे बड़ा टारगेट, KKR को 6 विकेट से चटाई धूल, खूब बोला रोहित-रिकल्टन का बल्ला
Mar 29, 2026 | 11:13 PMग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PMखरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PMमहिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PMईरान में जमीनी युद्ध की तैयारी: ट्रंप और नेतन्याहू का खार्ग द्वीप और होर्मुज पर कब्जे का मेगा प्लान
Mar 29, 2026 | 10:10 PMवोटर कार्ड से एंट्री…बिना फ्लाइट भूटान ट्रिप, बंगाल के इस शहर से बस कुछ ही दूर है ‘फुएंत्शोलिंग’
Mar 29, 2026 | 10:07 PMमीरा-भाईंदर का ‘बैलेंस्ड’ बजट, एजुकेशन, हेल्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव
Mar 29, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:37 PM
1 अप्रैल से जेब पर पड़ेगी मार, LPG, ट्रेन टिकट से लेकर Income Tax तक होने जा रहे ये 8 बड़े बदलाव- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:33 PM
रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
Mar 29, 2026 | 02:08 PM
क्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PM














