- Hindi News »
- State »
- Governor Dhankhar Hits Back At Mamta Banerjee Says There Is No Rule Of Law In Bengal
ममता बनर्जी पर राज्यपाल धनखड़ का पलटवार, कहा-बंगाल में नहीं है कानून का राज
- Written By: किर्तेश ढोबले

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के बीच बहस अब तेज हो गई है। इससे पहले ममता बनर्जी ने बुधवार को फिर राज्यपाल जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाते हुए कहा कि एक काउंसिलर का चुनाव नहीं जीते और उन्हें निर्देश देते हैं। ममता ने राज्यपाल की तुलना घोड़ा से की थी। वहीं, शाम को राज्यपाल ने सीएम पर पलटवार करते हुए कहा कि, बंगाल में कानून का राज नहीं है। उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि, जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है उससे मैं चिंतित हूँ कि राज्य किस दिशा में जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि, हाल ही में ममता बनर्जी ने राज्यपाल को अपने ट्विटर अकाउंट पर ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद राज्यपाल ने यह सवाल किया था कि सीएम ने उन्हें पिछले दो सालों से सूचना देना ब्लॉक कर रखा है, लेकिन कोई कानून को ब्लॉक नहीं कर सकता है।
Their performance is turning out to be a big challenge to democratic governance; if it's not in accordance with the rule of law in WB, I step in: West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar pic.twitter.com/eWoUG5ltN1 — ANI (@ANI) February 2, 2022
राज्यपाल धनखड़ ने कहा कि, “बंगाल के कानून के अनुसार शासन नहीं होने पर मैं कदम उठाऊंगा। ममता बनर्जी ने संविधान के अनुसार काम करने की शपथ ली है। ममता बनर्जी से सवाल करता हूं कि ऐसा क्या उन्होंने लिखा है कि जो संविधान के अनुसार नहीं है। गलत भाषा का इस्तेमाल किया है। मैं बंगाल में निवेश चाहता हूं, लेकिन निवेश तभी आएगा, जब कानून का शासन हो। चुनाव के बाद हिंसा की शर्मनाक घटना घटी है। इस मामले में मानवाधिकार आयोग ने जांच की थी।”
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: ममता-सुवेंदु के महामुकाबले से पहले चुनाव आयोग का बड़ा ‘प्रहार’, क्या बदल जाएगा भवानीपुर का समीकरण?
Bengal Election 2026: आधी रात को आया निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, 29 लाख लोगों की खुली किस्मत
‘बाबरी मस्जिद’ बना रहे कबीर और ओवैसी साथ लड़ेंगे बंगाल चुनाव, सीटों की गणित तय, क्या बिगड़ जाएगा दीदी का ‘गेम’?
जयंत चौधरी को मिली धमकी पर RLD ने दिया बंगाल सरकार को अल्टीमेटम, मेरठ में बुलाई पंचायत, कही घेराव की बात
धनखड़ ने कहा, ”कानून का राज नहीं है, शासन का राज है। यह व्यवस्था मानवता के सिद्धांत पर कुठाराघात हुआ है। वह आरोप लगा रही हैं। राजभवन में टेलीफोन टेप का आरोप लगाया जा रहा है कि वर्तमान सरकार के कारण राज्य के लोग केवल व्हाट्सएप पर फोन करते हैं। सभी को डर है, डर के कारण कोई भी अपनी भावना प्रकट नहीं कर पाते हैं। यह प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं है।”
धनखड़ ने एएनआई से कहा, ‘मेरी मेज पर कोई फाइल लंबित नहीं है। यदि कोई लंबित मुद्दे हैं, तो उनकी सरकार को जवाब देना होगा। उनका यह बयान कि मैं हर दिन ताज बंगाल से खाना मंगवाता हूं, तथ्यात्मक रूप से गलत है। मैं मुख्यमंत्री से राज्यपाल के एक भी दस्तावेज/ट्वीट को इंगित करने के लिए कहता हूं जो अपमानजनक और अनुचित है।’
उन्होंने कहा, ‘यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के लिए एक चुनौती है कि मीडिया ने सीएम (ममता बनर्जी) से सवाल नहीं किया। उन्होंने जो कहा उसकी मेरी कोई विश्वसनीयता नहीं है। उन्होंने बेतहाशा आरोप लगाया कि राज्यपाल उन्हें हर दिन ट्वीट करते हैं। मैंने एक भी ट्वीट नहीं भेजा।’
बता दें कि, ममता बनर्जी ने दो दिन पहले राज्यपाल को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने कहा था, “मुझे ट्विटर पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ब्लॉक करने के लिए मजबूर किया गया है। हर दिन वह सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाने और धमकी देने वाले ट्वीट जारी कर रहे थे जैसे कि हम उनके बंधुआ मजदूर हैं।”
Governor dhankhar hits back at mamta banerjee says there is no rule of law in bengal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
9000mAh बैटरी और 165FPS गेमिंग वाला OnePlus Nord 6, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
Mar 24, 2026 | 05:56 PM‘सावधान! भारत बहुत खतरनाक है’: ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवलर डंकन मैकनॉट के दावे ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Mar 24, 2026 | 05:55 PMभारत में इच्छा मृत्यु पाने वाले पहले व्यक्ति का हुआ निधन, हरीश राणा ने दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस
Mar 24, 2026 | 05:49 PMस्वप्नदोष से छुटकारा चाहते हैं? Premanand Ji Maharaj का अचूक उपाय, मन पर जीत का आसान रास्ता
Mar 24, 2026 | 05:45 PMदेश छोड़कर विदेश भागने की फिराक में था भोंदू बाबा, सीएम फडणवीस ने विधानसभा में खोला अशोक खरात का कच्चा चिट्ठा
Mar 24, 2026 | 05:45 PMचांदुर बाजार में महावितरण की डोर-टू-डोर वसूली, बकायादारों पर कार्रवाई
Mar 24, 2026 | 05:44 PMवर्धा में तैराकी का क्रेज: नगर परिषद के इकलौते स्विमिंग पूल में भारी भीड़; नए पूल का काम 50% अधूरा, जल्द पूरा
Mar 24, 2026 | 05:43 PMवीडियो गैलरी

25 मार्च को कोलकाता में धमाका: ओवैसी और कबीर की जोड़ी तोड़ेगी TMC का किला, जानें पूरा प्लान
Mar 24, 2026 | 01:53 PM
दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PM
डॉक्टर सईद खान की घिनौनी करतूत! हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप, तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल
Mar 23, 2026 | 09:58 PM
जिंदगी या जंग? खचाखच भरी ट्रेन, मूसलाधार बारिश और गेट पर लटकता कांपता हुआ यात्री; वायरल हुई बेबसी की तस्वीर
Mar 23, 2026 | 09:54 PM
संसद में गूंजी शांभवी चौधरी की शायरी! विपक्ष पर कसा तंज, PM मोदी के ‘राजधर्म’ को बताया सबसे ऊपर- VIDEO
Mar 23, 2026 | 09:48 PM
कोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों का तांडव! श्रद्धालुओं को जमीन पर पटककर लातों से पीटा, वीडियो वायरल
Mar 23, 2026 | 09:42 PM














