- Hindi News »
- State »
- Gadkari Yogi Agreed Free Land In Up To The Center For Highways
गडकरी-योगी में बनी सहमति, राजमार्गों के लिए केंद्र को यूपी में निशुल्क जमीन
- Written By: अमन दुबे

-राजेश मिश्र
लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अब राजमार्गों (Highways) का निर्माण आसानी से हो सकेगा। प्रदेश में एक दशक के बाद आयोजित हो रही इंडियन रोड कांग्रेस (Indian Road Congress) (आईआरसी) को लेकर योगी सरकार (Yogi Govt) ने एक अहम फैसला लिया है। योगी सरकार ने प्रदेश में बनने वाले नए राजमार्गों के लिए निशुल्क जमीन (Free Land) देने का फैसला किया है। केंद्र सरकार (Central Government) और उसके तहत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority) (एनएचएआई) को योगी सरकार निशुल्क भूमि सड़क के निर्माण के लिए उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा प्रदेश सरकार ग्रीनफील्ड सड़कों (Greenfield Roads) के निर्माण के लिए भी जमीन देगी।
रोड कांग्रेस में हिस्सा लेने आए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में इस पर सहमति बनी है। बैठक में मुख्यमंत्री ने वाराणसी की तर्ज पर गाजियाबाद, मथुरा-वृंदावन, बुन्देलखण्ड और सोनभद्र में रोप-वे निर्माण की परियोजनाओं की चर्चा की जिस पर केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने सभी जरूरी सहयोग देने का आश्वासन दिया।
सम्बंधित ख़बरें
आज विज्ञान भवन में नारी शक्ति का महासंगम, जानिए आधी आबादी के लिए क्या है पीएम मोदी का मेगा प्लान?
सबरीमाला मामले में केंद्र का हलफनामा, सुप्रीम कोर्ट में कहा- जज नहीं कर सकते धर्म की व्याख्या
केंद्र सरकार सबसे बड़ा मुकदमेबाज, आखिर मोदी सरकार पर क्यों भड़का सुप्रीम कोर्ट? ठोक दिया ₹25 हजार का जुर्माना
DSSSB Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए 216 पदों पर सरकारी नौकरी, 1,42,400 रुपये तक मिलेगा वेतन
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों के लिए रिंग रोड या बाईपास मार्ग की आवश्यकता है। जिस पर केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से गोसाईगंज-बनी-मोहान मार्ग, सीतापुर-लखीमपुर-गौरीफंटा मार्ग, टूंडला-एटा-कासगंज राज्यमार्ग, चंदौसी-मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राज्यमार्ग, नैमिषारण्य-गोला गोकर्णनाथ-माता पूर्णागिरि-शाहजहांपुर-फर्रुखाबाद सहित विभिन्न मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए भी प्रस्ताव रखा गया।
भारत सरकार से सहयोग की अपेक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में निर्मित अधिकांश राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेस-वे पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर चलते हैं। लेकिन प्रदेश के सामाजिक और सामरिक महत्व के दृष्टिगत नेपाल बॉर्डर से सटे जनपदों से प्रारंभ कर उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण जिलों को जोड़ते हुए देश में व्यावसायिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थानों, यथा बंदरगाहों, औद्योगिक क्षेत्रों और खनिज बाहुल्य क्षेत्रों से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश में अधिक से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थापना की जरूरत बताते हुए भारत सरकार से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि गोरखपुर-सिलीगुड़ी, वाराणसी-कोलकाता और गोरखपुर-बरेली कॉरिडोर को भारतमाला परियोजना-2 में शामिल किया जाना प्रदेश की तरक्की को नई उड़ान देने वाला होगा।
प्रथम चरण में 25 बस स्टेशनों का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए
प्रदेश में सरकारी बस स्टेशनों के नवनिर्माण की कवायद पर मुख्यमंत्री वे कहा कि इसके लिए एनएचएआई का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध रूप से सभी 75 जिलों के बस स्टेशनों का पुनर्निर्माण किया जा सकता है। एनएचएआई की मदद से इन्हें निजी सार्वजनिक सहभागिता (पीपीपी) मोड में विकसित किया जा सकता है। नितिन गडकरी ने अधिकारियों को प्रथम चरण में 25 बस स्टेशनों का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने आगामी कुंभ मेले से पहले रायबरेली-प्रयागराज सेक्शन में अत्यधिक ट्रैफिक और धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्ग होने के कारण इसके चौड़ीकरण के प्रस्ताव का परीक्षण करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
Gadkari yogi agreed free land in up to the center for highways
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














