मुंबई में 6 करोड़ की मशहूर ब्रांड की घड़ियां जब्त, जानें क्या है पूरा माजरा

mumbai
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Updated on

मुंबई: हाल ही में मुंबई (Mumbai) से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल यहां मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने मुसाफिरखाना, फातिमा मंजिल बिल्डिंग में एटी मार्केट की दुकानों पर छापा मारा है और 6 करोड़ रुपये की प्रसिद्ध ब्रांडों की 1,537 नकली घड़ियां जब्त (Fake Branded Watch Seized) कीं। आइए जानते है पूरी खबर... 

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 2 ने ये कार्रवाई की है और इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये घड़ियां राडो, टिसॉट, ओमेगा, ऑडेमार्स पिगुएट, ह्यू बॉस जैसे मशहूर ब्रांडों की हैं। संबंधित कंपनियों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद यह कार्रवाई की गई है। 

आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में घेवाराम अन्नाराम चौधरी (32), भावेश कुमार औखाजी प्रजापति (33), गणेश नारायण भारती (48) और मोहम्मद शोएब अब्दुल गनी कुरैशी (33) को हिरासत में लिया है। ब्रांड की नकली घड़ियों के इस व्यापार का पर्दाफाश होने से इलाके में चर्चा हो रही है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com