राज ठाकरे के करीबी MNS नेता अविनाश जाधव के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज

जहां एक ओर विधानसभा चुनाव के लिए राज ठाकरे एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है वही लोकसभा चुनाव 2024 के बीच मनसे नेता अविनाश जाधव के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है । इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में मनसे पर कितना पड़ता है इस पर सबकी नजरें है ।फिलहाल अविनाश जाधव के इस रंगदारी मामले से राजनीतिक गलियारों मे चर्चाऐं तेज हो गई है ।
MNS Leader Avinash Jadhav Extortion case
राज ठाकरे-अविनाश जाधव (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

मुंबई: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर राज ठाकरे (Raj Thackeray) की पार्टी मनसे (MNS) को एक बहुत बड़ा झटका लगा है । दरअसल रंगदारी वसूली के मामले मे पार्टी के नेता और राज ठाकरे के बेहद करीबी अविनाश जाधव (Avinash Jadhav) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच महाराष्ट्र मे इस खबर ने सनसनी मचा दी है ।

मुश्किल मे मनसे नेता

एसे में अब मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मनसे नेता अविनाश जाधव और वैभव ठक्कर के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है। बता दें कि लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस ने सराफा शैलेश जैन (उम्र 55) की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया है। अब इस घटना से राज ठाकरे कि पार्टी पर कितना असर गिरता है यह देखने लायक होगा ।

जबजन वसूली का मामला दर्ज

थाने मे दर्ज शिकायत के मुताबिक, जैन ने हिसाब-किताब के लिए वैभव ठक्कर को झवेरी बाजार स्थित अपने ऑफिस में बुलाया ।जैसे ही उन्हें बुलाया गया तो उस समय अविनाश जाधव और उनके साथी वहां आये। वैभव जाधव और उसके साथियों ने जैन के बेटे सौमिल को पुलिस के सामने पीटा।

इतना ही नहीं, जैन से 5 करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी गई, ऐसा शिकायत में आरोप लगाया गया है। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों जाधव के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

अविनाश जाधव ने कहा

वहीं इस पुरे मामले के लेकर मनसे नेता अविनाश जाधव ने इन आरोपों से इनकार किया है ,इस बारे मे जाधव ने कहा, "वैभव नाम के एक व्यक्ति ने मुझे फोन किया और बताया कि मुझे और मेरी पत्नी को हिरासत में लिया गया है। मैंने उससे पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन करने के लिए कहा। उसके बाद, मैं मदद के लिए पुलिस के साथ वहां गया।" एसे मे अब देखना यह होगा कि इस आरोप मे कितनी सच्चाई है।

विधानसभा चुनाव मे होगा असर

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें अपने खिलाफ दर्ज अपराध के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आपको बता दें कि अविनाश जाधव महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के ठाणे जिला अध्यक्ष हैं। वह राज ठाकरे के बेहद वफादार माने जाते हैं। चूंकि जाधव के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है, इसलिए संभावना है कि मनसे के कार्यकर्ता आक्रामक हो सकते है और ठाणे मे माहोल बिगड़ सकता है । देखना यह होगा कि जिस विधानसभा चुनाव के लिए राज ठाकरे अभी से एडी चोटी का जोर लगा रहे है वही क्या इस पुरे मामले का असर पार्टी कि छवि पर होगा यह देखना होगा ।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com