- Hindi News »
- State »
- Election Bugle Will Be Blown By Mega Projects Modi Will Lay The Foundation Stone Of Ganga Expressway On 18th December
मेगा परियोजनाओं से फूंकेंगे चुनावी बिगुल, PM मोदी करेंगे 18 दिसंबर को गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास
- Written By: प्रभाकर दुबे

पीएम मोदी (Photo Credits-ANI Twitter)
-राजेश मिश्र
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हिन्दुत्व की अलख जगाने में जुटी योगी सरकार (Yogi Government) मेगा परियोजनाओं से भी चुनावी बिगुल फूंकने जा रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) के लोकापर्ण के साथ जेवर एयरपोर्ट और गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway) जैसी मेगा परियोजनाओं (Mega Projects) से यूपी में विकास की तस्वीर पेश की जाएगी। इसी क्रम में देश ही नहीं दुनिया के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास इसी महीने उत्तर प्रदेश में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को शाहजहांपुर में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखेंगे।
विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शिलान्यास के मौके पर शाहजहांपुर के रौजा रेलवे मैदान में एक बड़ी रैली भी की जाएगी। यह एक्सप्रेस-वे जनपद मेरठ से हापुड़, बुलन्दशहर, अमरोहा, सम्भल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ से होते हुए प्रयागराज तक जाएगा। इसकी लम्बाई लगभग 600 किलोमीटर तथा चौड़ाई 6-लेन (8-लेन तक विस्तार के योग्य) होगी। परियोजना की लागत 36290 करोड़ रुपए है।
सम्बंधित ख़बरें
असम चुनाव 2026: भाजपा के चुनावी अभियान को मिलेगी धार, एक अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी की 2 बड़ी रैलियां
‘मोदी सरकार ने ईरान का स्टैंड नहीं लिया’, सपा सांसद डिंपल यादव ने बताई LPG किल्लत की वजह; जानिए क्या कहा?
भारत की विदेश नीति ‘मोदी की निजी पॉलिसी’, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर बोला जोरदार हमला
Prayagraj Cold Storage Accident: पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता
रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे
हाल ही में गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए वैश्विक निविदा आमंत्रित की गयी थी। एक्सप्रेस-वे की नोडल एजेंसी यूपी इंडस्ट्रियल एंड एक्सप्रेस वेज अथारिटी (यूपीडा) के मुताबिक, इसका निर्माण कुल चार पैकेज में किया जाएगा। वैश्विक निविदा के बाद एक्सप्रेस-वे के निर्माण में तीन पैकेज का काम अडानी समूह और एक पैकेज का काम आईआरबी इंफ्रा मुंबई को दिया गया है। गंगा एक्सप्रेस-वे को लेकर इस प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसके निर्माण से विकास की अपार सम्भावनाएं सृजित होंगी और रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे।
96 फीसदी जमीन भूमि अधिग्रहीत
मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए 96 फीसदी जमीन भूमि अधिग्रहीत की जा चुकी है। एक्सप्रेस-वे पर जगह-जगह पेट्रोल पम्प, ढाबे, ट्रॉमा सेण्टर सहित जनता से जुड़ी हुई विभिन्न सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास होगा कि कुछ महत्वपूर्ण स्थलों पर हेलीपोर्ट की भी व्यवस्था की जाए। एक्सप्रेस-वे के दोनो ओर अलग-अलग जिलों में औद्योगिक क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। गंगा एक्सप्रेस-वे के महत्वपूर्ण पड़ाव शाहजहांपुर जिले में हवाई पट्टी का निर्माण किया जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का सुल्तानपुर में लोकापर्ण किया था।
तेजी से चल रहा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम
इसके अलावा प्रदेश में बन रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम तेजी से चल रहा है। इसके एक तरफ के रास्ते के इसी महीने के अंत तक आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव गृह व यूपीडा सीईओ अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे की एक साइड 31 दिसंबर तक, जबकि दोनों साइड अगले साल 30 अप्रैल तक यातायात के लिए खोल दी जाएगी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गोरखपुर को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे का एक तरफ का यातायात अगले साल जून तक खोल दिया जाएगा।
Election bugle will be blown by mega projects modi will lay the foundation stone of ganga expressway on 18th december
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में पेट्रोल का ‘महासंकट’! दूसरे दिन भी पंपों पर मीलों लंबी कतारें, प्रशासन के दावों से जनता का मोहभंग
Mar 26, 2026 | 08:43 AMछत्रपति संभाजीनगर मनपा का 3,224 करोड़ का बजट पेश, शहर विकास और बुनियादी ढांचे पर जोर
Mar 26, 2026 | 08:42 AMकॉर्डेलिया क्रूज केस में समीर वानखेड़े को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर दी अंतरिम सुरक्षा
Mar 26, 2026 | 08:42 AMबंगाल में हुए नए सर्वे ने उड़ाए होश! क्या चौका लगा पाएंगी ममता बनर्जी? जानें प्री-पोल में कौन जीत रहा है चुनाव
Mar 26, 2026 | 08:35 AMकाल बनकर आई सीमेंट गाड़ी! पारशिवनी में सो रहे ट्रैक्टर चालक को बेरहमी से कुचला, मौके पर ही थमी सांसें
Mar 26, 2026 | 08:30 AMईरान ने ट्रंप को दिया एक और जख्म…करोड़ों के F-18 फाइटर जेट को किया ढेर! VIDEO में देखें कैसे गिरा विमान
Mar 26, 2026 | 08:29 AMUstaad Bhagat Singh Collection: ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर ढही, 7 दिन में आधा बजट भी नहीं निकाल पाई
Mar 26, 2026 | 08:28 AMवीडियो गैलरी

बस में असिस्टेंट प्रोफेसर की गंदी करतूत! महिला ने बहादुरी से बनाया वीडियो, अब सलाखों के पीछे होंगे साहब
Mar 25, 2026 | 10:06 PM
क्या युद्ध के कारण देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मची खलबली- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:55 PM
फिल्म धुरंधर-2: माफी मांगो वरना…, गुरबानी और सिगरेट वाले सीन पर आर. माधवन के खिलाफ भड़का सिख समुदाय
Mar 25, 2026 | 09:33 PM
‘अब सदन में गूंजेगी हमारी आवाज’, महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान; देखें यह वीडियो
Mar 25, 2026 | 09:25 PM
‘ऊपर से बजट चमक रहा, नीचे से बटुआ फट रहा’, सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में सरकार को जमकर घेरा- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:19 PM
हरीश राणा को मिली ‘शांति’: 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 13 साल लंबा इंतजार खत्म
Mar 25, 2026 | 01:44 PM














