बेटे श्रीकांत शिंदे की नामांकन रैली में शामिल हुए एकनाथ शिंदे, कहा- अबकी बार 400 पार

Eknath Shinde participated in the nomination rally of Shrikant Shinde
श्रीकांत शिंदे और एकनाथ शिंदे (फोटो-ट्विटर)
Published on: 
Updated on: 

कल्याण: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर अभी भी कई सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान किया जा रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के के बेटे श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) कल्याण लोकसभा सीट (kalyan Lok Sabha Seat) से चुनावी मैदान में उतरे है। आज कल्याण में उनकी नामांकन रैली चल रही है। जिसमे एकनाथ शिंदे और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए है।

इस नामांकन रैली में भारी संख्या में लोग जुटे है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि अबकी बार 400 पार पक्का है, फिर एक बार मोदी सरकार भी पक्का है। देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का फैसला कर लिया है।

400 पार के इस नारे को अपना संकल्प बनाकर महायुति महाराष्ट्र में अपने प्रचार प्रसार में जूट गई है। ऐसे में अब देखना होगा क्या फिरसे एक बार यहां श्रीकांत शिंदे अपना जादू चल पाते है या नहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com