- Hindi News »
- State »
- Dombivali Midc Blast Factory Owner To Police Custody Till May 29
डोंबिवली MIDC विस्फोट: अदालत ने फैक्ट्री के मालिक को 29 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा
डोंबिवली MIDC ब्लास्ट मामले में ठाणे की अदालत ने रासायनिक कारखाने के मालिक को 29 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस विस्फोट 9 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
- Written By: शुभम सोनडवले

आग बुझाते हुए दमकलकर्मी (फोटो: पीटीआई)
ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने शनिवार को डोंबिवली स्थित रासायनिक कारखाने के मालिक को 29 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया, जहां हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे। ठाणे पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी एवं अमुदन केमिकल्स के मालिक मलय मेहता (38) को कल्याण में मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मेहता की 14 दिन की हिरासत का अनुरोध किया और अदालत को बताया कि उन्हें कारखाना स्थल का दौरा करना है और पता लगाना है कि अपराध में और लोग शामिल थे या नहीं।
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण बहुत अधिक नुकसान हुआ और पुलिस इस घटना में कई लोगों की भूमिका की जांच करना चाहती है। मेहता के वकील ने दलील दी कि कंपनी के पास सभी आवश्यक अनुमतियां हैं और उसने सभी नियमों का पालन किया। मामले में एक हस्तक्षेपकर्ता भी था, जिसने हिरासत और पूछताछ के लिए पुलिस की याचिका का समर्थन किया।
सम्बंधित ख़बरें
मनपा पर हुई धनवर्षा ! ठाणेकरों ने दिया 878 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड प्रॉपर्टी टैक्स
अमरावती: चांगापुर हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव पर विशेष ट्रैफिक प्लान; भारी वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
गोंदिया पुलिस ‘भरोसा सेल’ का कमाल: टूटने की कगार पर पहुंचे 369 परिवारों को फिर से जोड़ा; परामर्श बना आधार
वडसा-लाखांदूर राजमार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत; दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी
अधिकारी ने बताया कि सभी वकीलों की दलीलें सुनने के बाद मजिस्ट्रेट ने आरोपी को 29 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। अपराध शाखा की उल्हासनगर इकाई ने जांच अपने हाथ में ले ली है। पुलिस ने कंपनी के मालिकों, निदेशकों, प्रबंधन कर्मचारियों और कारखाने की देखरेख करने वाले अधिकारियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है।
आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत गैर इरादतन हत्या (धारा 304), स्वेच्छा से चोट पहुंचाने और दहनशील पदार्थ और विस्फोटक पदार्थों के संबंध में लापरवाही बरतने के लिए मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत भी आरोप लगाए हैं। प्राथमिकी के अनुसार, कंपनी ने रसायनों के मिश्रण, तैयार उत्पादों और उनके भंडारण को लेकर सावधानी नहीं बरती, यह अच्छी तरह से जानते हुए कि किसी भी चूक से विस्फोट हो सकता है, जो कंपनी और उसके आसपास की संरचनाओं को प्रभावित और क्षतिग्रस्त कर सकता है।
प्राथमिकी में कहा गया है कि इन खामियों के कारण बृहस्पतिवार को विस्फोट हुआ, जिसके परिणामस्वरूप परिसर और कारखाने के आसपास की कंपनियों में मौतें हुईं। इसमें कहा गया है कि विस्फोट का प्रभाव इतना भयानक था कि इससे मकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और आसपास की कारों, सड़कों और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा। (एजेंसी)
Dombivali midc blast factory owner to police custody till may 29
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: क्या ट्रंप क्यूबा में ‘वेनेजुएला मॉडल’ दोहराना चाहते हैं? जानिए अमेरिका का पूरा प्लान
Apr 01, 2026 | 08:40 PMऋषभ पंत को भारी पड़ा मिचेल मार्श का जीवनदान! अपनी ही गलती का हुए शिकार, DC के खिलाफ फेल रहे लखनऊ के कप्तान
Apr 01, 2026 | 08:37 PMमैं निर्दोष हूं…झिरवल ने फोन पर दी सुनेत्रा को सफाई, करुणा ने लगाया धनंजय पर साजिश रचने का आरोप
Apr 01, 2026 | 08:33 PMIncome Tax: आज से लागू हुआ नया नियम, सैलरी स्ट्रक्चर और टैक्स छूट में हुए बड़े बदलाव, जानें सबकुछ
Apr 01, 2026 | 08:30 PMसंगीत की दुनिया का मजेदार राज, मन्ना डे को मदन मोहन ने ‘रिश्वत’ देकर बनवाया क्लासिक गाना, जानें पूरी कहानी
Apr 01, 2026 | 08:27 PMMI से किया ट्रेड, मैच में फिर भी नहीं मिली जगह, अर्जुन तेंदुलकर को LSG ने इम्पैक्ट प्लेयर तक नहीं माना
Apr 01, 2026 | 08:21 PMबंगाल चुनाव: ‘मुसलमानों को वोटिंग मशीन के तौर पर इस्तेमाल किया’, ओवैसी ने TMC पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 01, 2026 | 08:20 PMवीडियो गैलरी

असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM
गंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PM
ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM














