दिल्ली में भूत भगाने के नाम पर तांत्रिक ने 14 वर्षीय किशोरी से किया रेप, 2 माह की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Rape
Representative Image
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (capital Delhi) में अपराध बढ़ता जा रहा है। रेप, मर्डर, लूट और चोरी के साथ साथ अंधश्रद्धा के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस चक्कर में कई बच्चियां इसका शिकार हो रहीं हैं। ऐसा ही एक और मामले दिल्ली में आया है। यहां एक तांत्रिक पर 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म (rape) का आरोप लगा है। पीड़िता की मां उसे भूत भगाने के लिए तांत्रिक के पास ले गई। उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बच्ची 2 माह की गर्भवती है।

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के अनुसार एक तांत्रिक (tantrik) पर 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता की मां उसे भूत भगाने के लिए तांत्रिक के पास ले गई। उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बच्ची 2 माह की गर्भवती है। पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।  

https://twitter.com/AHindinews/status/1627191714485260291

जानकारी के अनुसार दिल्ली के बाबा हरिदास नगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक तांत्रिक पर 14 साल की बच्ची से रेप का आरोप लगा है। पीड़िता की मां उसे भूत भगाने के लिए तांत्रिक के पास ले गई थी।  भूत भगाने की आड़ में तांत्रिक ने बच्ची के साथ बार-बार दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची गर्भ से हो गई। जब इस बात की जानकारी परीजनो को पता चली तो पूरा मामला सामने आया। दिल्ली पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।  

Navbharat Live
navbharatlive.com