कंझावला कांड: दिल्ली पुलिस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बताया कि लड़की के साथ थी ‘सहेली’, गिरफ्तार लड़कों से भी पूछताछ जारी

delhi-police
Pic: ANI
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. कंझावला मामले (Kanjhawala Case) को लेकर जहां अब एक के बाद एक नए खुलासे सामने आ रहे हैं। वहीं आज इस मामले को लेकर अब से कुछ देर पहले दिल्ली पुलिस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमे दिल्ली के स्पेशल CP लॉ एंड ऑर्डर, सागर प्रीत हुड्डा ने मृतक लड़की के साथ एक और शख्स के होने की पुष्टि की है।

आज इस प्रेस कॉन्फ्रेंस CP सागर प्रीत हुड्डा ने साफ़ किया कि, सुल्तानपुरी की घटना में एक नया तथ्य सामने आया है, जिसके अनुसार घटना के वक्त मृतका के साथ एक और लड़की थी। उसके मुताबिक घटना के समय वो थी और उसे कोई चोट नहीं आई थी और वो उठ कर वहां से चली गई थी। अब हमारे पास एक चश्मदीद भी है।

इसके साथ ही उन्होंने उस दूसरी लड़की के बारे में बताया कि, वे पुलिस का सहयोग कर रही है। उसका बयान लिया जा रहा है। ये आरोपियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। फिलहाल जांच जारी है। दिल्ली पुलिस जल्द ही जांच पूरी कर लेगी। साथ ही मामले में अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

जानकारी दें कि, दूसरी लड़की और कुछ लड़कों के होने का खुलासा रोहिणी इलाके के एक होटल के सामने के CCTV फुटेज के आधार पर हुआ था। साथ ही उस होटल के कर्मचारी के अनुसार पीड़िता के साथ उसकी एक सहेली भी आई थी। वहीं दोनों ने डाक्यूमेंट देकर बकायदा एक रूम भी बुक करवाया था। वहां कुछ लड़के भी आए थे, उन्होंने अलग से रूम बुक किया था। इसके बाद वे लड़कियों के रूम गए और वहां करीब 5 मिनट तक रहे।

वहीं इस के तहत पुलिस ने कुछ लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है जो एक होटल में लड़कियों के साथ देखे गए थे। लड़कों का अलग कमरा बुक था और होटल स्टाफ ने उन्हें लड़की से बात करते देखा था।

जानकारी हो कि, बीते शनिवार को मृतक लड़की के साथ स्कूटी पर एक और ‘लड़की’भी सवार थी। वहीं इस एक्सीडेंट के बाद दूसरी लड़की को भी चोटें आई थीं, लेकिन वहीं कार में फंसी पहली युवती को 12 किमी तक घसीटा गया था।