दिल्ली: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

FILE PHOTO
Reprsentative Image
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: दिल्ली में कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को रविवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी नीरज उर्फ कटिया (30) हरियाणा के झज्जर जिले का रहने वाला है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) आलोक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि फरार आरोपी नीरज शनिवार और रविवार की दरमियानी रात दो से तीन बजे के बीच कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास आएगा। अधिकारी ने बताया कि जानकारी के मुताबिक घटनास्थल के पास जाल बिछाया गया और ऑटोरिक्शा में आए आरोपी को उस समय घेर लिया गया, जब वह तिपहिया वाहन से बाहर निकला।

कुमार ने बताया, “उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपी ने अपनी पिस्तौल निकाल ली और पुलिस की टीम की ओर दो चक्र गोलियां चलाईं। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में दो चक्र गोली दागी। अंत में, नीरज को टीम ने काबू में कर लिया और उसे निहत्था कर दिया गया।”

पुलिस के अनुसार, नीरज दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में 25 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल था, जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली, लूटपाट, अपहरण, हमला करना, धमकी देना और चोरी करना शामिल है।

Navbharat Live
navbharatlive.com