दिल्ली: AAP के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी गुरुवार को लेंगे मंत्री पद की शपथ

AAP MLA Atishi claims Delhi may get break on vaccination of 18-44 age group, vaccine stocks are on the verge of ending
Image:Twitter/@AtishiAAP
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में दो स्थान रिक्त हो गए थे।

 सिसोदिया और जैन का इस्तीफा

उल्लेखनीय है कि,  इससे पहले आज ही मंगलवार (7 मार्च) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।  इसके अलावा अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में आतिशी और सौरभ भारद्वाज को मंत्री भी नियुक्त किया। गृह मंत्रालय द्वारा जारीअधिसूचना में कहा गया है कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने मनीष सिसोदिया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सत्येंद्र जैन को लेकर भी इसी तरह की नोटिफिकेशन जारी की गई थी।

आतिशी और भारद्वाज के नामों की सिफारिश   

गौरतलब है कि, सीएम अरविंद केजरीवाल की सिफारिश पर दिल्ली  उपराज्यपाल  विनय कुमार सक्सेना ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से दिल्ली कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में नियुक्तियों के लिए आतिशी और सौरभ भारद्वाज के नामों की सिफारिश की थी। सूत्रों ने कहा कि आतिशी और सौरभ भारद्वाज 9 मार्च को शपथ लेंगे। वहीं,  17 मार्च से शुरू हो रहे दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में बतौर मंत्री शामिल होंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com