दिल्ली के भजनपुरा में बड़ा हादसा; एक बहुमंजिला इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी- देखें Video

A building collapsed in Vijay Park Delhi , Bhajanpura. Fire department present at the spot, rescue operations underway
Photo: Video Screengrab
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: दिल्ली के भजनपुरा में एक भयानक हादसा हुआ है। यहां के विजय पार्क में एक बिल्डिंग गिर गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया है। बचाव कार्य जारी है। 

https://twitter.com/ANI/status/1633427148353466376

मिली जानकारी के अनुसार, विजय पार्क इलाके में गिरी यह इमारत करीब 20 वर्ष पुरानी थी। यह मकान आज दोपहर अचानक झुक गया था, जिसके चलते मकान खाली कर दिया था। इसके बाद करीब तीन बजे मकान गिर गया। इमारत गिरने से आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह का जान का नुकसान नहीं हुआ है।

jagran

हादसे की सूचना मिलते ही, दिल्ली पुलिस, दमकल और निगम की टीमें मौके पर पहुंच गई। यह मकान गिरने से बीएसईएस के बिजली के तार टूट गए हैं।  हादसे के बाद सारा मलबा गली में गिर गया है।