

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI International Airport) पर एक बार फिर सोने की तस्करी को अंजाम देने से पहले पकड़ा गया है। सीमा शुल्क के अधिकारियों (Customs officials) एक इनपुट के आधार पर सोने की चार आयताकार छड़े बरामद किए है। अधिकारियों के अनुसार इनका वजट करीब चार किलोग्राम (four kilograms) है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ 95 लाख रुपए बताई जा रही है। सीमा शुल्क के अधिकारियों ने उड़ान की छानबीन के दौरान वॉशरूम में लगे सिंक के नीचे एक ग्रे कलर का पाउच चिपका हुआ देखा था।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों की एक टीम ने एक उड़ान की तलाशी के दौरान एक ग्रे रंग की थैली बरामद की जिसमें एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की चार सोने की छड़ें थीं। फ़िलहाल मामला दर्ज कर जांच चल रही है।
https://twitter.com/ANI/status/1632261208605880320
बता दें कि इससे पहले पिछले साल 10 दिसंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बहरीन से लौट रहे एक भारतीय नागरिक को 1483 ग्राम वजन की 14 सोने की छड़ों के साथ गिरफ्तार किया था। सोने की छड़ों की कींमत लगभग 68.71 लाख रुपये बताई गई थी। इन सोने की छड़ों को युवक अपने सामान में छुपा कर ला रहा था। एक और मामले में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने मिक्सर में छिपाकर रखे गए 69 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया था।