दिल्ली: घर ढहा, मलबे में एक व्यक्ति के दबे होने की आशंका

delhi-ghr-dhaha
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: नगर के कोतवाली इलाके के समीप एक घर रविवार सुबह ढह गया और उसके मलबे में एक व्यक्ति के दबे होने की आशंका है। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘घर ढहने की सूचना सुबह दस बजकर करीब 55 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया।'' अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर तलाश एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com