- Hindi News »
- State »
- Dearness Allowance Of Government Employees Increased In Chhattisgarh Pensioners Will Also Benefit
सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत! अब DA में मिलेगी 4% की बढ़त, पेंशनरों को भी होगा लाभ
- Written By: अक्सा अंसारी

छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय (डिजाइन फोटो)
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले राज्य के सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) चार फीसदी बढ़ाने, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए समिति का गठन करने, पंचायत सचिवों को हड़ताल का वेतन देने और पत्रकारों के खिलाफ दर्ज किए गए कथित झूठे मुकदमों और उत्पीड़न के मामलों में न्याय दिलाने के लिए समिति बनाने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य सरकार ने अधिकारियों-कर्मचारियों तथा पत्रकारों के हित में अहम निर्णय लिया है। उनके अनुसार इसमें अधिकारियों-कर्मचारियों को सातवें वेतनमान पर चार प्रतिशत का महंगाई भत्ता देना भी शामिल है। साय ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के सातवें वेतनमान में चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है, साथ ही पेंशनभोगियों की महंगाई राहत में भी चार प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।
अब महंगाई भत्ता हुआ 46 प्रतिशत… pic.twitter.com/qBSylcd6ZR — Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) March 15, 2024
उन्होंने कहा कि यह महंगाई भत्ता और महंगाई राहत एक मार्च 2024 से दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ”इसके फलस्वरूप महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की दर सातवें वेतनमान में 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान में 230 प्रतिशत हो जाएगी। इस निर्णय से राज्य के तीन लाख 90 हजार कर्मचारी तथा एक लाख 20 हजार पेंशनभोगियों लाभान्वित होंगे। इस निर्णय से राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को प्रतिमाह 68 करोड़ रुपए तथा साल में 816 करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
55 लाख के इनामी माओवादी ‘सुक्रू’ ने किया सरेंडर, कमांडर राव समेत 22 नक्सलियों ने भी डाले हथियार
नवभारत निशानेबाज: कथा करवाई, नहीं दी दक्षिणा कथावाचक को देना पड़ा धरना
मक्के की आड़ में अफीम उगा रहा था BJP नेता, पूर्व CM भूपेश बघेल ने खोल दी पोल, इसके बाद जो हुआ वो कर देगा हैरान
छत्तीसगढ़ में 5 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों ने हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद किए जब्त
महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता https://t.co/tE7hLN0A2c — Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) March 15, 2024
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों-कर्मचारियों की सातवें वेतनमान के बकाये की अंतिम किश्त प्रदान करने की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि राज्य में ग्राम पंचायत सचिव पिछले साल 16 मार्च से नौ मई तक कुल 55 दिन हड़ताल पर थे, उनकी हड़ताल अवधि को उनके अर्जित अवकाश में समायोजित करते हुए उन्हें 55 दिनों का वेतन भुगतान किया जाएगा। उनके मुताबिक इस निर्णय से राज्य शासन पर 70 करोड़ रुपए का व्यय-भार आएगा।
साय ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं के हल के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है। उनके मुताबिक समिति विभिन्न कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर शासन को कर्मचारी हित में उचित सुझाव देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पत्रकारों एवं मीडिया जगत से जुड़े लोगों के उत्पीड़न की अनेक शिकायतें सामने आईं है जिस संबंध में गृह सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाई जाएगी।
(एजेंसी)
Dearness allowance of government employees increased in chhattisgarh pensioners will also benefit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बूटीबोरी के ESIC अस्पताल की कछुआ चाल, 3 साल बाद भी काम अधूरा, बस स्टैंड जैसा न हो जाए हाल!
Mar 29, 2026 | 01:32 PMGST चेकिंग के नाम पर डकैती! ‘फर्जी GST ऑफिसर’ बनकर ट्रकों को लूटने वाला गिरोह पकड़ाया, UP पुलिस ने किया खुलासा
Mar 29, 2026 | 01:29 PMMann Ki Baat में PM Modi ने वर्ल्ड कप जीत को बताया ऐतिहासिक, जम्मू-कश्मीर टीम को भी दी बधाई
Mar 29, 2026 | 01:28 PMफर्जी दस्तावेज और नकली मालिक, संभाजीनगर में जमीन सौदे में 18.90 लाख की ठगी; 4 आरोपियों पर केस दर्ज
Mar 29, 2026 | 01:23 PMखून के बदले खून! अपनी यूनिवर्सिटीज की तबाही देख बौखलाया ईरान, खाड़ी में अमेरिकी संस्थानों को दे दी चेतावनी
Mar 29, 2026 | 01:22 PMरात के अंधेरे में हाथी का कार पर हमला, ड्राइवर की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी; वीडियो वायरल
Mar 29, 2026 | 01:22 PM‘थलापति’ का सियासी धमाका: दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, क्या हिला पाएंगे DMK-AIADMK का सिंहासन?
Mar 29, 2026 | 01:19 PMवीडियो गैलरी

क्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PM
वायरल होने का चक्कर पड़ा भारी! चलती कार पर स्टंट करते युवक को इंदौर पुलिस ने पकड़ा
Mar 28, 2026 | 10:34 PM
PM बनते ही एक्शन! पूर्व प्रधानमंत्री के.पी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार
Mar 28, 2026 | 10:21 PM
‘देश के दो खलनायक…’ राम नवमी के कार्यक्रम में यह क्या कह गए बृजभूषण शरण सिंह?
Mar 28, 2026 | 10:06 PM
‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM














