- Hindi News »
- State »
- Dacoits Who Robbed Uco Bank Were Caught Immediately By The Activation Of The Police
पुलिस की सक्रियता से तत्काल पकड़े गए यूको बैंक को लुटने वाले डकैत
- Written By: प्रभाकर दुबे

-ओमप्रकाश मिश्र
रांची: झारखंड गिरिडीह पुलिस (Giridih Police) की सक्रियता और समय दिए गए सूचना पर तत्काल त्वरित करवाई करते हुए हजारीबाग पुलिस (Hazaribagh Police) ने यूको बैंक (UCO Bank) में डकैती कर भाग रहे अपराधियों को गिरफ्तार (Arrest) कर साथ ही लुटे गए रकम और उपयोग किये गए हथियार भी बरामद कर लिएI यूको बैंक में डकैती को अंजाम देकर भागने, पुलिस पर गोली चलाने और अपराधियों को पकड़ने से लेकर उनके पास से बरामद लूटे गए रकम और उपयोग में लाये जाने वाले हथियार की बरामदगी की पूरी घटना की जानकारी देते हुए हजारीबाग जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि गिरिडीह पुलिस ने हजारीबाग पुलिस को जानकारी दी कि गिरिडीह जिला के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत यूको बैंक में डकैती की घटना को अंजाम देकर कुछ अपराधी भाग निकले है I जानकारी मिलते ही हजारीबाग पुलिस हरकत में आयी और संभावित मार्ग पर बरिकेटिंग कर पुलिसबल तैनात कर दिए I
पुलिस को जानकारी दी गयी कि अपराधी लूट की रकम के साथ लाल रंग का अपाची मोटरसाइकिल और एक अन्य अपाची मोटरसाइकिल से जीटी रोड पकड़कर बरही की तरफ भाग रहे हैं, और बगोदर पुलिस भी उनका पीछा कर रही है I इधर सूचना मिलते ही घटना घटित होने के तुरंत बाद एन एच बरकट्ठा और गोवर्धन थाना के बीच बैरिकेटिंग लगाने का निर्देश दिया गया I इस आशय की सूचना पर पुलिस अवर निरीक्षक राधा कुमारी थाना प्रभारी गोहर सहायक अवर निरीक्षक रविंद्र प्रसाद एवं राजमणि सिंह एवं सशस्त्र बल सभी गौरव थाना के मुख्य द्वार के समीप चेकिंग पोस्ट लगाकर तैनात हो गए I कुछ देर बाद करीब 4:10 बजे बगोदर के तरफ से एक लाल रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर तीन सवार व्यक्ति जिसमें बीच में बैठा व्यक्ति काले रंग का एयर बैग हाथ में पकड़े हुए था आते दिखायी दिया I
सम्बंधित ख़बरें
हजारीबाग में पत्रकारों पर हमला, स्वास्थ्य मंत्री से पूछा सवाल तो समर्थकों ने मचाया बवाल, घिरी सोरेन सरकार!
मीरारोड: धर्म पूछकर दो वॉचमैन पर चाकू से वार, आरोपी गिरफ्तार-ATS जांच में जुटी
संभाजीनगर में बढ़ते अपराध पर सख्ती, ड्रग्स और गुंडागर्दी पर नकेल कसने की तैयारी, संजय शिरसाट ने दिए निर्देश
शौच के लिए गई ननद-भाभी को अगवा कर दरिंदगी, 3 दिन तक बनाए रखा बंधक, गोपालगंज में हैवानियत की हदें पार
बैरिकेड को तोड़ने का प्रयास
पुलिस ने उनको हाथ से रोकने का इशारा किया पर उसमे सवार लोगों ने तेज गति से मोटरसाइकिल की रफ़्तार बढ़ाते हुए बैरिकेट को जोरदार धक्का मारा और पुलिस बल को चकमा देते हुए बरकट्ठा की ओर तेजी से भागने लगे अपराधियों के द्वारा बैरिकेड को धक्का मारकर भागने के क्रम में गौहर थाना के थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक राधा कुमारी को चोट भी आई, पर तुरंत संभलकर पुलिस निरीक्षक अमित कुमार लकड़ा, पुलिस निरीक्षक बरकट्ठा ने पुलिस अवर निरीक्षक विक्रम कुमार को तत्काल सूचना देते हुए बरकट्ठा थाना पर नाकाबंदी लगाने का अनुरोध करते हुए अपराधियों का पीछा करते रहे I
बड़ी मात्रा में हथियार बरामद
बरकट्ठा थाना के चौकीदार मुनि लाल पासवान के घर के समीप तेज रफ़्तार में ही घुमाने के दौरान लाल रंग के अपाची मोटरसाइकिल के असंतुलित होने से अपराधी गिर पड़े इसी क्रम में दूसरा व्यक्ति बैग लेकर भागने का प्रयास किया भागने के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक राधा कुमारी पर अपराधी द्वारा अपने पिस्टल तान दी और फायरिंग का प्रयास किया परंतु पुलिस अवर निरीक्षक राधा कुमारी अपनी सावधानी से अपने साथ पुलिस निरीक्षक अमित कुमार लकड़ा बरकट्ठा अंचल एवं पुलिस अवर निरीक्षक विक्रम कुमार थाना प्रभारी बरकट्ठा थाना पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बल के द्वारा दौड़ा कर अपराधियों को पकड़ने में सफल रही I और इस तरह पुलिस को चकमा देकर भाग रहे अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया I पकडे गए अपराधियों से लुटे गए 405240 रुपये समेत 315 बोर का एक अवैध देसी कट्टा 7.65 एमएम का देसी पिस्टल पॉइंट 315 बोर का 30 कारतूस जिस पर 8 एमएमकेऐफ लिखा हुआ है के अलावा चार 7 .65 एमएम का जीवित कारतूस एक बड़ा लोहे का चाकू और एक बिना पंजीयन लाल रंग का अपाची बरामद किया गया I
Dacoits who robbed uco bank were caught immediately by the activation of the police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत निशानेबाज: प्रधानमंत्री मोदी को दिव्य अनुभूति, खिलेगा कमल, दीदी की दुर्गति
Apr 29, 2026 | 07:05 AMबंगाल का महासंग्राम: अंतिम चरण में 3.2 करोड़ मतदाता लिखेंगे भविष्य; 142 सीटों पर आज वोटिंग
Apr 29, 2026 | 07:01 AMएल्युमिनियम या स्टील: कहीं आप भी गलत बर्तन में तो नहीं उबाल रहे दूध? सेहत पर पड़ता है ये गंभीर असर!
Apr 29, 2026 | 06:58 AMमुंबई पर आतंकी साया, मीरा रोड में लोन-वुल्फ हमला और रेलवे को मिली पाकिस्तानी धमकी, ATS की जांच शुरू
Apr 29, 2026 | 06:47 AMLIVEआज की ताजा खबर 29 अप्रैल: प्रधानमंत्री मोदी आज गंगा एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित करेंगे
Apr 29, 2026 | 06:46 AMBirthday Horoscope: 29 अप्रैल को है जन्मदिन तो हो जाएं सावधान! आपकी किस्मत ले सकती है बड़ा यू-टर्न
Apr 29, 2026 | 06:15 AMLIVEAssembly Elections 2026 Live: पश्चिम बंगाल चुनाव फेज-2 का मतदान आज, कड़ी सुरक्षा के बीच जल्द शुरू होगी वोटिंग
Apr 29, 2026 | 06:00 AMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM














