- Hindi News »
- State »
- Counseling Programs Showed The Way To The Youth In Grooming Career
करियर संवारने में काउंसलिंग कार्यक्रमों ने दिखाई युवाओं को राह
- Written By: प्रभाकर दुबे

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बेरोजगार युवाओं को रोजगार (Employment) के अवसर दिलाने में सेवायोजना विभाग ने बड़े कदम उठाए। करियर काउंसलिंग (Career Counseling) कर उनको नई दिशा दी। बाजार में रोजगार के अवसरों की जानकारी देने के साथ रोजगारपरक और प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों से जोड़ने का काम किया। साढ़े 4 साल में विभाग ने 9929 करियर काउंसलिंग कार्यकमों के जरिए 1115513 से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त करने की राह दिखाई।
युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार ने 19 मार्च 2017 से प्रदेश के सेवायोजन कार्यालयों में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम की शुरुआत की। युवाओं को रोजगार बाजार में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई। उनको रोजगारपरक और प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश दिलाया गया। योजना का लाभ लेने वाले युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुले और उनको आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली। 31 अगस्त 2021 तक चले इन कार्यक्रमों से 1115513 से अधिक युवा लाभान्वित हुए।
सम्बंधित ख़बरें
नाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
‘PDA’ को धार देगा अखिलेश यादव का मेगा प्लान, जानें कैसे अंबेडकर जयंती से बाजी पलटने में लगी है सपा?
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
प्रवासी श्रमिकों की करियर काउंसलिंग के लिए भी हेल्प डेस्क
यही नहीं कोरोना काल में सरकार ने 18 जून 2020 के बाद दूसरे प्रदेशों से आए प्रवासी श्रमिकों की करियर काउंसलिंग के लिए भी हेल्प डेस्क स्थापित की। हेल्पडेस्क के माध्यम से प्रवासी श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उनको सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग किया गया। साथ में रोजगार के अवसर और श्रमिकों को दी जाने वाले विभिन्न लाभों से परिचित कराया गया।
रोजगार मेलों का आयोजन
सरकार ने इस दौरान प्रवासी कामगारों और श्रमिकों की स्किल मैपिंग का कार्य किया। पिछले वित्तीय वर्ष से लेकर 10 सितम्बर 2021 तक विभिन्न विभागों में 10,45,755 श्रमिकों को रोजगार मिला। जिसको सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर भी अंकित गया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार लगातार प्रदेश के युवाओं को मिशन रोजगार योजना से जोड़कर और रोजगार मेलों का आयोजन कर रोजगार के अवसर दिलाने में भी मदद कर रही है।
Counseling programs showed the way to the youth in grooming career
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हवाई यात्रियों की जेब पर डाका! IndiGo की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी, एक्शन में आई सरकार; दी कड़ी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 09:00 PMDhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, वर्ल्डवाइड में 1500 क्लब में एंट्री
Apr 03, 2026 | 08:57 PM‘कैश फॉर टिकट’ के आरोपों का दें जवाब’, CPI सांसद ने राहुल गांधी को लिखा पत्र; पूछे गंभीर सवाल
Apr 03, 2026 | 08:53 PM‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
Apr 03, 2026 | 08:48 PMक्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
Apr 03, 2026 | 08:46 PM‘हम रोल तय नहीं करते…’ बेटी आराध्या की पेरेंटिंग पर अभिषेक बच्चन ने खोले घर के सीक्रेट्स
Apr 03, 2026 | 08:46 PMकोलंबी क्षेत्र में अवैध डीज़ल भंडारण पर छापा, 71 हजार का माल जब्त, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई
Apr 03, 2026 | 08:41 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM












