

छत्रपति संभाजीनगर: पिछले कुछ वर्षों में देश ने काफी आर्थिक प्रगति की है और औद्योगिक क्षेत्र में इसकी उपलब्धियों को दुनिया भर में देखा जा रहा है। जो विकास समाज के कुछ खास लोगों तक ही सीमित था, वह अब सर्वसमावेशी हो गया है और औद्योगिक जगत की प्रगति का यह स्वर्ण युग है। उद्यमी, स्टार्टअप देश की आर्थिक प्रगति में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं और आज भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन रहा है। यह मत देश के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने यहां व्यक्त किया. वह चेंबर ऑफ मराठवाडा इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर ( सीएमआईए ) की ओर से आयोजित चौथे सीईओ कॉन्क्लेव के दरमियान बोल रहे थे।