- Hindi News »
- State »
- Cm Yogis Big Gift To 11 And A Half Lakh Pensioners Of The State On Labor Day
श्रम दिवस पर राज्य के साढ़े 11 लाख पेंशनरों को सीएम योगी की बड़ी सौगात
- Written By: मनोज पांडे

Photo: ANI Twitter
लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने श्रम दिवस (Labor Day) पर प्रदेश के साढ़े 11 लाख (11 And a Half Lakh) से अधिक पेंशनरों (Pensioners) को ईज ऑफ लिविंग (Ease of Living) की बड़ी सौगात दी। उन्होंने राजधानी के लोकभवन स्थित सभागार में पेंशनरों के लिए बनाई गई ऑनलाइन सेवा पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के शुभारंभ होते ही उत्तर प्रदेश ई-पेंशन पोर्टल (E-Pension Portal) https://epension.up.nic.in की सुविधा देने वाला देश का पहला राज्य बन गया। कार्यक्रम में सीएम योगी ने 31 मार्च 2022 को रिटायर हुए 1220 पेंशनरों के खातों में पेंशन हस्तांतरित की। सीएम योगी ने यहां पर श्रमिकों को बधाई दी। उन्होंने प्रदेश के पेंशनरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपकी ओर से प्रदेश की उन्नति में दिये गये योगदान के लिए आपका पेंशनभोगी के रूप में नहीं पेंशनयोगी रूप में सम्मान होना चाहिये। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya), उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brijesh Pathak), वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना (Finance and Parliamentary Affairs Minister Suresh Khanna) समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणा से प्रदेश ने विगत 05 वर्षों में तकनीक का अधिकाधिक उपयोग किया है। उसी का परिणाम है कि प्रत्येक क्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। ई-पेंशन पोर्टल इसी प्रक्रिया का एक हिस्सा है, ताकि आपके जीवन को और सरल किया जा सके। — Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 1, 2022
सीएम योगी ने कहा कि आपने जो योगदान दिया है उस योगदान के प्रति शासन और आपके स्वयं के कंट्रीब्यूशन का प्रतिफल आपको प्राप्त हो रहा है। यह सचमुच उसी रूप में आगे भी बढ़ाना चाहिये। अच्छी सोच हमें आगे बढ़ाती है। अच्छी सोच के साथ राज्य सरकार ने आपके लिए ई-पोर्टल व्यवस्था को शुरू किया है। मृतक आश्रितों के लिए भी इस तरह का पोर्टल बनाने की जरूरत है। यह आज की आवश्यकता है। व्यक्ति के जीवन का सरलीकरण करने में राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के स्तर पर प्रयास शुरू हों। जिससे मृतक कर्मी को उसका देय देने के साथ उसके परिवारीजनों को नौकरी देने की व्यवस्था को आगे बढ़ाने का काम करें। सीएम योगी ने कहा कि ई-आफिस के साथ जोड़ते हुए हरके विभाग को अपनी योजनाओं को जनता के बीच ले जाना चाहिये। योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति देख सके। उसका स्मार्ट फोन उसको दिखा देगा कि योजनाओं में क्या हो रहा है। कैसे उसका लाभ लिया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अडानी, पूरे परिवार के साथ राम मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें VIDEO
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
किसानों की चिंता खत्म! बारिश से प्रभावित फसलों का मिलेगा मुआवजा; CM योगी ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
'ई-पेंशन पोर्टल' ऑनलाइन डैशबोर्ड द्वारा पूर्ण रूप से अनुरक्षित होगा। उत्तर प्रदेश, देश का पहला राज्य होगा, जो अपने पेंशन धारकों को यह सुविधा प्रदान करने जा रहा है। अब पेंशन के लिए किसी को भी भटकना नहीं पड़ेगा। — Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 1, 2022
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में पांच साल के दौरान तकनीक का इस्तेमाल करते हुए प्रदेश के 24 से 25 करोड़ के लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने की अच्छी मंशा से काम शुरू किया। आज उसका परिणाम देखने को मिल रहा है। पेंशनधारकों के लिए आज ई-पेंशन पोर्टल इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। जिससे आपके जीवन का और सरलीकरण किया जा सके। हम कह सकतें हैं कि ईज ऑफ लिविंग का ही एक हिस्सा है। आपकी परेशानी को वित्त विभाग ने समझा। वित्त विभाग ने चिंता की। पोर्टल विकसित किया। लाखों कार्मिकों के जीवन में परिवर्तन लाने वाला एक ऐसा अवसर हम सब के सामने है।
जल्द पुलिस व अन्य विभाग भी इस व्यवस्था से जुड़ेंगे : सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि आने वाले समय में किसी भी रिटायर होने वाले कर्मचारी को कहीं भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। छह महीने पहले रजिस्ट्रेशन करना है। पेंशन के पेपर तीन महीने पहले आपके पास आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तो यह उत्तर प्रदेश शासन के कर्मचारियों के लिए व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस और अन्य विभाग इस प्रक्रिया से जुड़ेंगे। किसी को परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि योजना की अच्छी बात कांटेक्ट लैस है। सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, पेपरलैस है, कैशलेस है और प्रक्रिया छह महीने पहले से ही पूरी हो जाएगी। अन्य उपलब्धियों से भरी सुविधा आज प्रदेश के अंदर उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पहला राज्य होगा जिसने पेंशनधारकों के लिए यह सुविधा शूरू की है।
सीनियर सिटीजन्स समाज के लिए योगदान दें : सीएम योगी
सिनीयर सिटीजन्स से सीएम योगी ने कहा कि आपका यह समय पूरी तरह से वानप्रस्थ का होगा। अपने परिवारिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए भी हम समाज के लिए भी कुछ योगदान दे सकें। कोई शिक्षा, स्वास्थ्य, गांव में गरीब कल्याण, शासन की योजना का लाभ उपलब्ध कराने में अपना योगदान कर सकते हैँ। जल संरक्षण, स्वच्छ भारत मिशन की योजना से जुड़ सकते हैं। जीवन को समाज के लिए समर्पित करते हुए जब व्यक्ति जीएगा तो वही व्यक्ति जीवन में सफलता के रहस्यों को प्राप्त करते हुए मोक्ष की प्राप्ति भी करेगा। यह एक आदर्श भारतीय जीवन का दर्शन है। बेहतर प्रयास किये जोन की जरूरत है।
हमें हमेशा अच्छी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा : सीएम योगी
सीएम योगी ने इस अवसर पर प्रदेश के सीनियर सिटीजन्स से कहा कि हमें हमेशा अच्छी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। सकारात्मकता नई ऊर्जा से ओतप्रोत करता है। जीवन में खुशहाली लाता है। व्यक्ति को उन्नति की ओर लेकर जाता है। नकारात्मक व्यक्ति किसी की भलाई नहीं कर सकता है। अपने जीवन के अनुभव का समाज के लिए कुछ रचनात्मक करने में भी कर सकते हैं। लम्बा अनुभव ही वास्तव में व्यवहारिक ज्ञान है। लोगों की चुनौतियों का समाधान आप दे पाएंगे। मेरा आपसे आग्रह है सीनियर सिटीजन है वो नकारात्मकता को महत्व न दीजिये। समाज के लिए आपको उपयोगी बनना होगा।
हमारा श्रमिक अपने श्रम से प्रदेश को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएगा : सीएम योगी
श्रम दिवस पर सीएम योगी ने श्रमिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आपके लिए कई योजनाएं बनाई हैं। वह प्रवासी हो या निवासी हो हरेक श्रमिक को दो लाख रुपये की समाजिक सुरक्षा की गारंटी उत्तर प्रदेश सरकार ने उपलब्ध कराई है। पांच लाख रुपये का स्वास्य बीमा का कवर हरेक श्रमिक को देने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर आगे बढ़ रही है। श्रमिकों के बच्चों के लिए और अनाथ बच्चों के लिए 18 अटल आवासीय विद्यालय बना रहे हैं। यहां पढ़ाने की सुविधा मुफ्त होगी। मुझे विश्वास है हमारा श्रमिक अपने श्रम से प्रदेश को विकास की एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने में अपना योगदान देगा।
Cm yogis big gift to 11 and a half lakh pensioners of the state on labor day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMसभी Hill Stations पर क्यों होती हैं मॉल रोड? जानिए कैसे ब्रिटिश दौर में शुरू हुई यह परंपरा
Apr 02, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM














