प्रेमिका से पहले बनाया शारीरिक संबंध, फिर 51 बार चाकू से वार कर बॉडी को किया छलनी; जानें हत्या की वजह

Mumbai Murder
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: वर्तमान में हत्या और अपराध की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। लेकिन इनमें से कुछ घटनाएं इतनी भयानक होती हैं कि पूरे देश को हिला कर रख देती हैं। ऐसी ही एक घटना छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh) के कोरबा से भी सामने आई थी। जिसमें एक 20 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव घर के कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आरोपी ने धारदार हथियार से बच्ची के शरीर पर 51 बार वार किए थे। आइए जानते है क्या है पूरा माजरा...

लव ट्रायंगल के चलते हत्या 

ऐसे में अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी को राजनांदगांव से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 1000 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद उनके बैंक खाते की जांच की गई। पुलिस का कहना है कि इस युवती की हत्या लव ट्रायंगल के चलते की गई है। पुलिस आरोपी तक उसकी बैंक डिटेल के जरिए पहुंच गई है। ऐसे में यह इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझ गई। 

शारीरिक संबंध फिर हत्या 

इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी अहमदाबाद चला गया था। हत्या से पहले उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाए। इस हत्याकांड की जांच में पता चला है कि आरोपी ने तकिये से चेहरा दबाकर युवती की हत्या की। इसके बाद शव पर धारदार हथियार से वार किए गए। आरोपी ने बच्ची के सीने, गर्दन, चेहरे और पीठ पर चाकू से कई वार किए थे।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा

आपको बता दें कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि लड़की के सीने, गर्दन, चेहरे और पीठ पर कुल 51 गहरे घाव थे। घटना के दौरान युवती ने अपना बचाव करने के लिए संघर्ष भी किया है, जिससे किसी धारदार हथियार से उसका हाथ जख्मी हो गया। आरोपी ने युवती के चेहरे को तकिये से दबा रखा था ताकि आवाज न लगे। इस घटना से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पुरे देश को हिला कर दरख दिया है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com