बिहार में होगी जातीय जनगणना, सर्वदलीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान

Caste census will be held in Bihar, Chief Minister Nitish Kumar announced after all-party meeting
File Photo
Updated on

पटना: बिहार में जातीय जनगणना को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। जिसके तहत राज्य में जल्द ही जनगणना की जायेगी। इसको लेकर कैबिनेट में एक ड्राफ्ट पेश किया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। जिसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में इस बात का ऐलान किया गया। 

कुमार ने कहा, "बैठक में हमने सर्वसम्मति से तय किया कि एक निर्धारित समय सीमा में जाति आधारित जनगणना की जाएगी। जल्द ही कैबिनेट का फैसला लिया जाएगा और यह पब्लिक डोमेन में उपलब्ध होगा।"

Koo App
बीजेपी हमेशा जातीय जनगणना की पक्षधर रही है। राजद अनावश्यक श्रेय लेने का प्रयास न करें।
View attached media content
-Sushil Kumar Modi (@sushilmodi)2 June 2022

जाति आधारित सर्वेक्षण है, जनगणना नहीं

इस बैठक में शामिल आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "यह जाति आधारित सर्वेक्षण है, जनगणना नहीं। यह हमारी जीत है। आज हमने (सर्वदलीय बैठक में) सुझाव दिया कि इसमें सामाजिक मानवशास्त्रियों को शामिल किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार को इसकी आर्थिक मदद करनी चाहिए। यह सर्वे बिहार की जनता के हित में है।"

उन्होंने आगे कहा, "हमने (बिल) को अगली कैबिनेट बैठक में लाने और नवंबर महीने में इसे शुरू करने की बात कही है। छठ पूजा के दौरान बिहार से बाहर रहने वाले लोग भी राज्य में आएंगे और तब तक हम इसकी तैयारी पूरी कर सकते हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1531990271331774466

राज्य की ये पार्टियां हुईं शामिल 

मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई इस बैठक में नौ दल शामिल हुई। जिसमें जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, सीपीएम, भारतीय अवाम पार्टी, सहित कई पार्टियां शामिल रही। 

Navbharat Live
navbharatlive.com