

अमरावती. महाराष्ट्र (Maharashtra) की अमरावती लोकसभा क्षेत्र (Amravati Loksabha Seat) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व पालकमंत्री व भाजपा शहराध्यक्ष प्रवीण पोटे (Pravin Pote) और राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल बोंडे (Anil Bonde) मौजूद थे।
इससे पहले नवनीत राणा के फर्जी जाति प्रमाणपत्र (Caste Certificate) मामले में सुप्रीम कोर्ट से भाजपा उम्मीदवार को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया है और जाति प्रमाण पत्र को बरकरार रखा है।
गौरतलब है कि नवनीत राणा का जाति प्रमाण पत्र 2021 में हाई कोर्ट ने अमान्य कर दिया था। इसके बाद मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हुई। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी। साथ ही फर्जी जाति प्रमाण पत्र सत्यापन मामले पर दोनों गुटों की बहस 28 फरवरी को पूरी हो गई थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज अहम फैसला सुनाया है और नवनीत राणा के पक्ष में यह फैसला आया है।
आज के फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने नवनीत राणा के जाति प्रमाण पत्र को बरकरार रखा है। जस्टिस जेके माहेश्वरी और संजय करोल की बेंच ने ये फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से नवनीत राणा के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। अब संभावना यह भी है की नवनीत राणा अमरावती में बाजी मार सकती है।