लोकसभा चुनाव के पहले BJP को बड़ा झटका, उन्मेश पाटिल ने पार्टी से दिया इस्तीफा, हो सकते हैं ठाकरे गुट में शामिल

Unmesh Patil Resigned
उन्मेश पाटिल ने BJP से दिया इस्तीफा (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

नागपुर: महाराष्ट्र की राजनीती (Maharashtra Politics) से एक बड़ी खबर सामने रही है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं थी की सांसद उन्मेश पाटिल भाजपा का साथ छोड़ देंगे। ऐसे में अब सामने आई जानकारी के मुताबिक, सांसद उन्मेश पाटिल ने भाजपा पार्टी से अपना इस्तीफा (Unmesh Patil resigned) दे दिया है। ऐसे में अब काहा जा रहा है कि उद्धव ठाकरे गुट ने जाने की पूरी संभावना है।

जानकारी के लिए आपको बता दें की इस लोकसभ चुनाव में बीजेपी द्वारा उन्हें टिकट नहीं दिया है, ऐसे में अब उन्होंने नाराज होकर भाजपा का साथ छोड़ दिया है। अब वे उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT Shisevna Thackeray faction) में शामिल हो सकते हैं।

बीजेपी से नाराज थे उन्मेश

गौरतलब हो कि जलगांव से मौजूदा सांसद उन्मेश पाटिल मंगलवार को ही मातोश्री पहुंचे थे और यहां उद्धव ठाकरे से मुलाकात भी की थी। ज्ञात हो कि इससे पहले उन्होंने शिव सेना सांसद संजय राउत से मुलाकात की थी। ऐसे में अब यह कहा जा रहा था पार्टी के कथित आंतरिक विरोध की वजह से बीजेपी ने उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया। इसलिए अब उन्मेष पाटिल ने भाजपा को छोड़ दिया है।

पाटिल की जगह उम्मीदवारी स्मिता को

गौरतलब हो कि उन्मेश पाटिल की जगह जलगांव से स्मिता वाघ को टिकट दिया गया है। बता दें कि सीट बंटवारे के तहत जलगांव सीट यूबीटी सेना के पास चली गई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्मेश को सात लाख से अधिक वोट मिले थे। इसे देखते हुए कह सकते ही कि जलगांव में उन्मेश पाटिल ने अपने पैर मजबूत कर दिए थे। ऐसे में अब पार्टी से इस्तीफा देकर उन्मेश ने भाजपा को एक बड़ा झटका दिया है।

ठाकरे गुट में शामिल!

हाल ही में उन्होंने भाजपा से अपना इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अब कयास लगाये जा रहे है कि अगर उन्मेश पाटिल यूबीटी में शामिल हो जाते हैं तो पार्टी को जलगांव में बीजेपी के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार मिलेगा। अगर ऐसे होता है तो ये जलगांव में बीजेपी के लिए झटका हो सकता है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, उन्मेशआज यानी बुधवार को यूबीटी सेना में शामिल हो सकते हैं। यूबीटी शिवसेना में शामिल होने के सवाल पर उन्मेश ने कहा था कि ”बहुत जल्दी आपको मेरा फैसला पता चल जाएगा। आज शाम या कल का इंतजार कीजिए। आपको सब पता चल जाएगा”

ऐसे में अब यह हालांकि भाजपा के लिए बड़ा झटका है लेकिन, अगर उन्मेश पाटिल ठाकरे गुट में शामिल होते है तो ठाकरे गुट के लिए अच्छी बात हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com