- Hindi News »
- State »
- Bjp Attacked Arvind Kejriwal Over Pollution Said Spent 940 Crores In Campaigning But Did Nothing
प्रदूषण को लेकर भाजपा का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, कहा- प्रचार में 940 करोड़ किये खर्च, पर किया कुछ नहीं
- Written By: रवि शुक्ला

दिल्ली में कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी पर तैरता जहरीला झाग
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के कारण हालत गंभीर बने हुए हैं। रविवार सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 436 रहा। वहीं इस प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार अरविन्द केजरीवाल सरकार पर हमलावर है। भाजपा के नेता लगातार ट्वीट कर केजरीवाल सरकार पर खुद के प्रचार में टैक्स प्रेयर के 940 करोड़ रुपये खर्च कर दिए, लेकिन उसको रोकने के लिए कुछ नहीं कहा।
केजरीवाल फ्री में बांट रहे मौत दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने यमुना में तैरते हुए झाग को लेकर बड़ा हमला बोला। उन्होंने लिखा, “दिल्ली में यमुना नदी में अमोनिया का स्तर अधिक होने के कारण पीने का पानी नहीं मिल रहा और दिल्ली के टैक्स के पैसे बर्बाद कर CM फ़्री में बाँट रहे मौत, गंदे पानी और गंदी वायु से ज़िंदगी छोटी होती जा रही है पर 940 करोड़ प्रचार में खर्च कर दिए पिछले 7 साल में,प्रदुषण पर कुछ नही किया।”
दिल्ली में यमुना नदी में अमोनिया का स्तर अधिक होने के कारण पीने का पानी नहीं मिल रहा और दिल्ली के टैक्स के पैसे बर्बाद कर CM फ़्री में बाँट रहे मौत, गंदे पानी और गंदी वायु से ज़िंदगी छोटी होती जा रही है पर 940 करोड़ प्रचार में खर्च कर दिए पिछले 7साल में,pollution पर कुछ नही किया pic.twitter.com/nj7hmwOBMO — Manoj Tiwari (मोदी का परिवार) 🇮🇳 (@ManojTiwariMP) November 7, 2021
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
केरल चुनाव: CM विजयन के गढ़ में सुरेश गोपी का रोड शो, NDA के पक्ष में बनाया माहौल; लोगों का दिखा हुजूम
राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से क्यों हटे राघव चड्ढा, AAP ने साफ कर दी तस्वीर; क्या पार्टी में सबकुछ ठीक?
प्रदूषण विज्ञापनों पर 940 करोड़ किया खर्च
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक समाचार पत्र का आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा, “अरविंद केजरीवाल ने पिछले 7 वर्षों में प्रदूषण विज्ञापनों पर 940 करोड़ खर्च किए हैं लेकिन समस्या से निपटने के लिए और कुछ नहीं किया है। दिल्ली का दम घुट रहा है लेकिन उनसे कोई सवाल नहीं पूछा जा रहा है क्योंकि उन्होंने मीडिया की चुप्पी को बड़े मीडिया खर्च से खरीदा है। इसके बजाय पटाखों को दोषी ठहराया जा रहा है।”
Arvind Kejriwal has spent 940 crore on pollution ads in the last 7 years but has done nothing else to tackle the problem. Delhi is choking but no question is being asked of him because he has bought media’s silence through big media spend. Instead crackers are being blamed. pic.twitter.com/SfiJMZkDQ8 — Amit Malviya (मोदी का परिवार) (@amitmalviya) November 7, 2021
दिल्ली को एक और “फ़्री” सुविधा के लिए बधाई
केजरीवाल ने पुराने साथी रहे कुमार विश्वास ने भी यमुना में तैरते झाग को लेकर केजरीवाल पर तंज कसा है। कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा, “दिल्ली को एक और “फ़्री” सुविधा के लिए बधाई।अब तो यमुना में बादल भी उतार दिए, गली-गली मुफ़्त का नरक कोविड के दौरान दिखा ही दिया था।टैक्सपेयर्स के पैसे पर TV में कालनेमि-लाइव देखा ही होगा।अब पंजाब में यही कौशल दिखाने का अवसर दें “स्वराज-शिरोमणि लघुकाय आत्ममुग्ध धूर्तेश्वर” को।”
दिल्ली को एक और “फ़्री” सुविधा के लिए बधाई।अब तो यमुना में बादल भी उतार दिए, गली-गली मुफ़्त का नरक कोविड के दौरान दिखा ही दिया था।टैक्सपेयर्स के पैसे पर TV में कालनेमि-लाइव देखा ही होगा।अब पंजाब में यही कौशल दिखाने का अवसर दें “स्वराज-शिरोमणि लघुकाय आत्ममुग्ध धूर्तेश्वर” को🙏😂👞 https://t.co/A6n3gfCZaa — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) November 7, 2021
ज्ञात हो कि, प्रदूषण के कारण दिल्ली में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम रही। वहीं प्रदूषण का स्तर 400 को पार करते हुए 436 रहा। हालांकि, दिवाली के बाद से बने हालात में कुछ सुधार हुआ है। वहीं दिल्ली सरकार इस प्रदूषण के लिए भाजपा और पटाखों को जिम्मेदार बता रहे हैं। इसी के साथ पड़ोसी राज्यों द्वारा जलाये जा रहे पराली को भी प्रदूषण इसका कारण है।
Bjp attacked arvind kejriwal over pollution said spent 940 crores in campaigning but did nothing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone यूजर्स ध्यान दें, साइड में दिखने वाली ये लाइन नहीं है डिजाइन, काम जानकर चौंक जाएंगे
Apr 03, 2026 | 03:51 AMAaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM












