- Hindi News »
- State »
- Bhagwant Mann Said Will Learn From Delhis Mohalla Clinic Model For The Betterment Of Punjab
भगवंत मान बोले- पंजाब की बेहतरी के लिए दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक मॉडल से सीखेंगे
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann ) ने सोमवार कहा कि उनका राज्य दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक मॉडल से सीखेगा, जिसके लिये राष्ट्रीय राजधानी की पूरी दुनिया में प्रशंसा हुई है मान आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के शासन मॉडल की सर्वोत्तम कार्य प्रणाली के बारे में जानने के लिए शहर के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
उन्होंने दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल के साथ एक मोहल्ला क्लीनिक, एक सरकारी अस्पताल और एक स्कूल का दौरा किया। मोहल्ला क्लीनिक में, मान ने मरीजों से बातचीत की। मरीजों ने पंजाब के मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें डॉक्टर से मिलने और दवा लेने में सिर्फ 10 मिनट लगते हैं। मान ने कहा, “दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की पूरी दुनिया ने तारीफ की है। हम भी पंजाब की बेहतरी के लिए इस मॉडल से सीखेंगे।” मान, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली दौरे पर हैं।
केजरीवाल ने कहा, “ भगवंत मान ने दिल्ली के अस्पतालों और विश्व प्रसिद्ध मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया। वह बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने पंजाब में भी इसी तरह के अस्पताल और क्लीनिक बनाने की अपनी इच्छा जताई। हम पंजाब सरकार की वहां के लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए हर मुमकिन मदद मुहैया कराएंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान करने पर होगी उम्र कैद, सरकार ला रही बिल
‘नौं लोगों की जान गई लेकिन चिता सिर्फ आठ जल पाईं’, संजय सिंह ने पालम अग्निकांड को बताया प्रशासनिक हत्याकांड
अधिकारी की सुसाइड ने हिला दी पंजाब की सियासत, पूर्व मंत्री पर गिरफ्तारी की लटकी तलवार, विपक्ष मे खोला मोर्चा
‘मैंने सल्फास खा लिया…’, अधिकारी के सुसाइड वीडियो से हिली पंजाब सरकार, मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा
पिछले महीने सिंगला ने घोषणा की थी कि उनकी सरकार पूरे पंजाब में 16,000 मोहल्ला क्लीनिक खोलेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि राज्य के हर निवासी को ‘स्वास्थ्य कार्ड’ दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में ‘आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक’ में आने वाले 95 फीसदी मरीज वहां दी जाने वाली सेवाओं से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा, “कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी राज्य का हो, यहां आ सकता है और इन स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त इलाज करवा सकता है।”
केजरीवाल ने मान से कहा, “ हमने दिल्ली के सबसे पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में दो मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं और इन केंद्रों पर बहुत से अमीर मरीज भी आते हैं। उनका कहना है कि उन्हें ऐसी देखभाल कहीं और नहीं मिलती।”
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक में सभी प्रमुख जांच मुफ्त में की जाती हैं और रिपोर्ट अगले दिन ऑनलाइन अपलोड की जाती है। राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के दौरे के दौरान केजरीवाल ने मान से कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पताल निजी अस्पतालों की तरह आधुनिक हैं। केजरीवाल और मान ने अस्पताल में मरीजों से बातचीत भी की।
चिराग एन्क्लेव में सरकार द्वारा संचालित सर्वोदय बाल विद्यालय में, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री को बताया कि दिल्ली में सत्ता में आने के बाद, सरकार ने स्कूल के प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई और शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए उनके सुझाव मांगे।
केजरीवाल ने पंजाब सरकार के अधिकारियों को बताया कि सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को विदेश में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है और शिक्षकों को भारतीय प्रबंधन संस्थानों में प्रशिक्षित किया गया है। मान ने कहा, ‘‘(दिल्ली की) शिक्षा प्रणाली में क्रांति की चर्चा पूरे देश में होती है। हम पंजाब में उसी मॉडल को लागू करेंगे, जहां अमीर या गरीब पृष्ठभूमि के छात्रों को एक साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। देश एक-दूसरे से सीखकर इस तरह प्रगति करेगा।” तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी इस महीने की शुरुआत में दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी स्कूलों का दौरा किया था। (एजेंसी)
Bhagwant mann said will learn from delhis mohalla clinic model for the betterment of punjab
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
12 लाख तक की आय टैक्स-फ्री, बैंकिंग, पैन कार्ड और रेलवे के नियम; कल से बदलने जा रही हैं ढेरों चीजें, जानें सब
Mar 31, 2026 | 01:16 PMMS Dhoni से लेकर विराट कोहली तक, IPL इतिहास में इन खिलाड़ियों के नाम है सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड
Mar 31, 2026 | 01:15 PMगोवा के बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, हवा में टूटी रस्सी और समंदर में गिरा टूरिस्ट
Mar 31, 2026 | 01:14 PM‘धुरंधर 2’ पर बॉलीवुड की चुप्पी से भड़के राम गोपाल वर्मा, बोले- कब्रिस्तान में दफ्न हो जाएंगे प्रोजेक्ट
Mar 31, 2026 | 01:14 PMDeepfake से बचना अब जरूरी, सरकार का बड़ा अलर्ट, 3 गुना तेज हुआ फर्जी कंटेंट हटाने का काम
Mar 31, 2026 | 01:12 PMअमरावती मनपा का 876.26 करोड़ का बजट मंजूर, आय बढ़ाने और खर्च घटाने पर जोर
Mar 31, 2026 | 01:11 PMपछताएगा दुश्मन! जमीनी कार्रवाई आशंका पर भड़के ईरानी स्पीकर गालिबफ, इजरायल-अमेरिका को दे डाली खुली धमकी
Mar 31, 2026 | 01:09 PMवीडियो गैलरी

यूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PM
CAPF बिल पर राज्यसभा में हंगामा, संजय सिंह ने उठाया पुलवामा शहीदों का मुद्दा; जानें क्या कहा?
Mar 30, 2026 | 10:33 PM
सीतापुर मंदिर पर बुलडोजर चलाने से डरा ड्राइवर, मंदिर ढहाया गया, हाथ जोड़े खड़ी रहीं एसडीएम
Mar 30, 2026 | 10:15 PM
चुनावी हिंसा से लेकर ‘पहचान’ की जंग तक, आखिर क्यों पश्चिम बंगाल बना है भारतीय राजनीति का केंद्र बिंदु- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:49 PM
कटनी में कलयुगी मां-बाप की करतूत, ट्रेन के टॉयलेट में फेंकी गई नवजात बच्ची; RPF ने बचाई जान- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:43 PM
नक्सलवाद बनाम लोकतंत्र, अमित शाह ने बताया कैसे मोदी सरकार में खत्म हो रहा लाल आतंक- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:38 PM














