बंगाल: कोलकाता नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना जारी, अब तक टीएमसी छह वार्ड में आगे

Counting of votes
File Pic
Updated on

कोलकाता: कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के 144 वार्ड में चुनाव के लिए मतों की गणना मंगलवार सुबह शुरू हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुरुआती रुझानों में छह वार्ड में बढ़त हासिल कर ली है। 

आयोग के एक अधिकारी ने कहा, “मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। शुरुआती रुझानों के मुताबिक टीएमसी को अब तक छह वार्ड में बढ़त मिलती दिख रही है।” टीएमसी को वार्ड संख्या 23, 11, 31, दो, चार और सात में शुरुआती बढ़त मिली है। 

केएमसी चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ था और उस दौरान दो मतदान केंद्रों पर बम फेंकने सहित हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं थी। लगभग 40.5 लाख मतदाताओं में से 63 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com