

औरंगाबाद: मराठा आरक्षण को लेकर रोज नई-नई गतिविधियां होती रहती है। ऐसे में आज हम आपको बता दें कि आज यानी 16 सितंबर को औरंगाबाद शहर में कैबिनेट की बैठक हो रही है। दरअसल आज मराठवाडा मुक्तिसंग्राम अमृत महोत्सव के मौके पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ के दौरे के साथ ही शहर की प्रमुख सड़कें बंद रहेंगी। आइए जानते है इस बारे में विस्तार से जानकारी...
जानकारी हों कि कैबिनेट बैठक के मद्देनजर महाराष्ट्र भर में विभिन्न आंदोलन और मोर्चे होने की संभावना है। इसलिए, कैबिनेट बैठक के सुचारू संचालन के लिए औरंगाबाद सिटी पुलिस ने शहर में यातायात में कुछ बदलाव किए हैं। इसलिए औरंगाबाद के रहवासियों को आज बाहर निकलते समय सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो उन्हें ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते है कोनसी सड़कें रहेगी बंद...
जैसा की हमने आपको बताया औरंगाबाद शहर में आज कैबिनेट की बैठक होगी। इसलिए औरंगाबाद वासियों की नजर इस बात पर है कि इस बैठक में उन्हें क्या मिलेगा, उनके लिए इस बैठक में क्या खास होगा। खासकर पिछले कई वर्षों से शहर में पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है, ऐसे में क्या नयी जलापूर्ति योजना को लेकर कोई घोषणा होगी? इस बात पर भी गौर किया गया है। साथ ही क्या स्थानीय विकास कार्यों के लिए भी कोई घोषणा होगी? ये भी देखना जरूरी होगा। ऐसे में अब यह देखना होगा की इस कैबिनेट मीटिंग में औरंगाबाद वासियों के विकास के लिए क्या होता है।