- Hindi News »
- State »
- Ashok Gehlot Said Chartered Accountant Should Play A Role In Nation Building While Maintaining Credibility
अशोक गहलोत बोले- विश्वसनीयता कायम रखते हुए राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएं चार्टर्ड अकाउंटेंट
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शनिवार को कहा कि अर्थव्यवस्था (Economy) से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझकर वित्तीय जागरूकता लाना चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) का महत्वपूर्ण दायित्व है। सीए की ऑडिट को हमेशा विश्वसनीय माना जाता है, क्योंकि यह काफी जांच परखकर की जाती है। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी है कि वे अपनी विश्वसनीयता कायम रखते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाएं।
गहलोत आईसीएआई की सेन्ट्रल इण्डिया रीजनल काउंसिल के उप क्षेत्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को आनलाइन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित बजट पूर्व बैठक में राज्य-स्तरीय कर परामर्शदात्री समिति से जुड़े प्रतिनिधियों ने कई अच्छे सुझाव दिए। उनका प्रयास रहेगा कि इन सुझावों का समावेश बजट में हो, ताकि उद्यमियों को इसका लाभ मिल सके।
सम्बंधित ख़बरें
‘हमारे मोबाइल रोक दिए, वहां वोटिंग से पहले…’: EC कतई निष्पक्ष नहीं! कांग्रेस ने भेदभाव के दिए सबूत
26 सेकंड में NDA का मेनिफेस्टो जारी…मुंह दिखाकर कर भागे नेता, गहलोत ने बताया झूठ का पुलिंदा
निशानेबाज: गहलोत ने कर दिया काम अपना, तेजस्वी, सहनी को दिखाया सपना
राजस्थान कांग्रेस में फिर खुली अदावत: गहलोत-पायलट समर्थक भिड़े, जोधपुर में जिला अध्यक्ष चुनाव के दौर
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में संविधान लागू होने से पहले सीए एक्ट लागू हो गया था। देश के महान नेता इस कानून का महत्व जानते थे, इसलिए आजादी के बाद इस कानून को आधार सम्मत बनाया गया। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, करदाताओं की सही रूप से ऑडिट करने तथा ईमानदारी पूर्वक कर चुकाने में चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका महत्वपूर्ण है। उनकी जिम्मेदारी है कि वे औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थाओं तथा आमजन को कर अदायगी के प्रति सही राय देकर देश-प्रदेश के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करे।
उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट अपने ‘क्लाइंट्स’ को अधिक से अधिक निवेश के लिए प्रोत्साहित करें, क्योंकि सीए सरकार और कारोबारी घरानों के बीच के बीच एक मजबूत पुल का काम करते हैं। साथ ही, उद्यमियों को सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों के संबंध में समुचित जानकारी उपलब्ध कराने की योग्यता रखते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने कई मशहूर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश को दिए हैं।
सीआईआरसी के अध्यक्ष नीलेश गुप्ता ने काउंसिल की गतिविधियों की जानकारी दी। उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि काउंसिल द्वारा एमएसएमई हेल्पलाइन शुरू की गई है, जिसके माध्यम से कोई भी बेरोजगार सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकता है। (एजेंसी)
Ashok gehlot said chartered accountant should play a role in nation building while maintaining credibility
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PMसिर्फ इतिहास नहीं, आज भी जिंदा हैं यह किले…यात्रियों को देते हैं टाइम ट्रेवल का अनुभव
Apr 08, 2026 | 09:51 PMवाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PMDC vs GT: दिल्ली में चला शुभमन गिल और बटलर का बल्ला, गुजरात ने खड़ा किया 210 रनों का स्कोर
Apr 08, 2026 | 09:40 PMक्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PMRBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव; लेकिन आपकी जेब पर क्या होगा असर?
Apr 08, 2026 | 09:26 PMबालिग या नाबालिग? मोनालिसा-फरमान की शादी पर मानवाधिकार आयोग का नोटिस; उम्र की जांच से खुलेंगे कई राज।
Apr 08, 2026 | 09:25 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














