- Hindi News »
- State »
- Argument In Court Dabholkar Work Against Superstition Became The Reason For Enmity Against Him
कोर्ट में दलील, अंधविश्वास के खिलाफ दाभोलकर का काम ही बना उनके खिलाफ दुश्मनी की वजह
- Written By: वैष्णवी वंजारी

डॉ. नरेंद्र दाभोलकर (फ़ाइल फोटो)
पुणे: अंधविश्वास (Superstition) के खिलाफ डॉ. नरेंद्र दाभोलकर (Dr. Narendra Dabholkar) का अभियान ही उनके खिलाफ दुश्मनी की वजह बना था। 2013 के दाभोलकर हत्या मामले में अंतिम दलीलें शुरू करते समय अभियोजन पक्ष ने पुणे की अदालत के समक्ष यह दावा किया। विशेष लोक अभियोजक प्रकाश सूर्यवंशी ने मंगलवार को अंतिम दलीलें शुरू करते हुए अपने दावे के समर्थन में दाभोलकर के बेटे हामिद दाभोलकर सहित कुछ प्रमुख गवाहों के बयानों का हवाला दिया।
तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह महाराष्ट्र के पुणे शहर में ओंकारेश्वर ब्रिज पर सुबह की सैर पर निकले थे। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पी.पी. जाधव के समक्ष बहस करते हुए अभियोजन पक्ष ने हामिद दाभोलकर, संजय सदविलकर और प्रशांत पोतदार की गवाही का हवाला दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नरेंद्र दाभोलकर के बेटे और उनके सहयोगी रहे प्रशांत पोतदार ने अपने बयानों में कहा था कि कट्टरपंथी हिंदूवादी संगठन ‘सनातन संस्था’ नरेंद्र दाभोलकर की ‘अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति’ द्वारा किए गए कार्यों का विरोध करता था। हत्याकांड के कुछ आरोपी इस हिंदूवादी संगठन जुड़े हुए थे।
अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि यह विरोध ही दुश्मनी का कारण था। अभियोजन पक्ष ने कहा कि सदविलकर ने अपनी गवाही में मामले में आरोपी डॉ. वीरेंद्र सिंह तावड़े की नरेंद्र दाभोलकर के खिलाफ दुश्मनी के मकसद के बारे में बताया है। अभियोजक सूर्यवंशी ने कहा कि वह सुनवाई की अगली तारीख 17 फरवरी को अपनी दलीलें पूरी करेंगे। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2014 में बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जांच अपने हाथ में ली और जून 2016 में सनातन संस्था से जुड़े एक ‘ईएनटी सर्जन’ तावड़े को गिरफ्तार किया।
सीबीआई ने तावड़े को मुख्य आरोपी करार दिया। एजेंसी ने कथित शूटर सचिन अंदुरे और शरद कालस्कर तथा सह-साजिशकर्ता संजीव पुनालेकर और विक्रम भावे को भी गिरफ्तार किया। तावड़े, अंदुरे और कालस्कर जेल में हैं जबकि पुनालेकर और भावे जमानत पर बाहर हैं।
(एजेंसी)
Argument in court dabholkar work against superstition became the reason for enmity against him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बुद्ध पूर्णिमा पर वन्यजीवों की गणना, मेलघाट में 261 मचान तैयार, वनविभाग की तैयारियां पूर्ण
Apr 29, 2026 | 04:57 PM‘सालों तक जंग लड़ने का दम’: ईरानी सांसद की ट्रंप को दोटूक, बोले- हमारे पास मिसाइलों और ड्रोन्स का अटूट भंडार
Apr 29, 2026 | 04:56 PMCGBSE Result 2026 Out: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित; छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
Apr 29, 2026 | 04:56 PMस्लॉटर हाउस केस के आरोपियों को मिला राजनीतिक संरक्षण, जनता को किया गुमराह: अमित शर्मा
Apr 29, 2026 | 04:53 PMYouTube पर टाइप नहीं, सीधे सवाल पूछो, नई तरीके से करें ऐप का इस्तेमाल
Apr 29, 2026 | 04:51 PMबंगाल में दोबारा कराए जा सकते हैं चुनाव! EVM से छेड़छाड़ के आरोपों के बीच पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता का दावा
Apr 29, 2026 | 04:47 PM‘…ने लगाकर दिया है’, वैभव सूर्यवंशी ने AI चिप बैट को लेकर दिया करारा जवाब, देखें ये दिल छू लेने वाला VIDEO
Apr 29, 2026 | 04:47 PMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM














