- Hindi News »
- State »
- Announcement Of Raju Shetti Of Swabhimani Shetkari Sangathan Broke Ties With Mahavikas Aghadi
स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के राजू शेट्टी का ऐलान, महाविकास अघाड़ी से तोड़ा नाता
- Written By: शुभम सोनडवले

पुणे (महाराष्ट्र). स्वाभिमानी शेतकरी संगठन (Swabhimani Shetkari Sangathan) के प्रमुख राजू शेट्टी (Raju Shetti) ने मंगलवार को कहा कि उनके संगठन ने विभिन्न कृषि मुद्दों को लेकर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी (एमवीए) (Mahavikas Aghadi) से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय कोल्हापुर में पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया, जिसने अपने एकमात्र विधायक देवेंद्र भोयर को पार्टी से हटाने के कदम का भी समर्थन किया। कोल्हापुर में एक सभा को संबोधित करते हुए शेट्टी ने किसानों और कृषि संकट के प्रति सत्तारूढ़ सरकार की उदासीनता पर एमवीए के साथ संबंध तोड़ने की घोषणा की।
शेट्टी ने कहा, “स्वाभिमानी शेतकरी पक्ष का गठन किसानों के हितों की रक्षा और उनके सम्मान को बहाल करने के लिए किया गया था। आज किसान आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन इसकी किसी को परवाह नहीं है। हम उनका सम्मान बहाल करना चाहते हैं और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना चाहते हैं और इसीलिए स्वाभिमानी शेतकरी संगठन का गठन किया गया था।”
सम्बंधित ख़बरें
पहले खाई बिरयानी और फिर खाया तरबूज, पूरे परिवार की मौत, मुंबई के पायधुनी में 4 की मौत से सहमे लोग
मराठी अनिवार्यता पर मंत्रालय में बड़ी बैठक; संजय निरुपम ने ‘परीक्षा’ के प्रावधान को बताया अनुचित
तोता, हाईकोर्ट और किसान, 10 साल बाद मिली जीत, सरकार को देना होगा अनार के बागवान को मुआवजा
नींद में लगा पैर तो ले ली जान! सोलापुर के मीनाक्षी नगर में सनसनीखेज मर्डर; आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि यह संगठन किसानों के आंदोलन को मजबूत करने के लिए चुनावी राजनीति में उतरा और किसानों के लिए लाभ सुनिश्चित करने के लिए पार्टियों के साथ गठबंधन किया गया।
शेट्टी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमने एमवीए के साथ सभी संबंधों को तोड़ने का फैसला किया है। भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन के निर्णय से किसानों को नुकसान हुआ है। संशोधित कानून के अनुसार किसानों को अब केवल 30 प्रतिशत मुआवजा मिलेगा।”
शेट्टी ने कहा कि वह चाहते हैं कि राज्य सरकार दो किस्तों में उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) का भुगतान करने के फैसले को वापस ले। शेट्टी ने कहा कि वह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलेंगे ताकि उनका नाम प्रस्तावित एमएलसी सूची से हटा दिया जाए। (एजेंसी)
Announcement of raju shetti of swabhimani shetkari sangathan broke ties with mahavikas aghadi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई: राघव चड्ढा के घर के बाहर ‘आप’ का जोरदार विरोध; गद्दार के नारों के बीच 8 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
Apr 27, 2026 | 01:19 PMगर्मियों में मिलने वाला यह काला फल है डायबिटीज का काल! बस जान लें खाने का सही तरीका
Apr 27, 2026 | 12:57 PMपहले खाई बिरयानी और फिर खाया तरबूज, पूरे परिवार की मौत, मुंबई के पायधुनी में 4 की मौत से सहमे लोग
Apr 27, 2026 | 12:41 PMपेट्रोल-डीजल का झंझट खत्म, अब सस्ती चलेगी SUV, Mahindra XUV 3XO का CNG वर्जन मचाएगा धूम
Apr 27, 2026 | 12:28 PMमराठी अनिवार्यता पर मंत्रालय में बड़ी बैठक; संजय निरुपम ने ‘परीक्षा’ के प्रावधान को बताया अनुचित
Apr 27, 2026 | 12:04 PMफुटपाथ पर दौड़ी स्कूटी-बाइक, रोकने पर लड़कियों को गालियां; वीडियो पर भड़के लोग
Apr 27, 2026 | 12:03 PMमहाराष्ट्र का सुसाइड हब बना यवतमाल: कर्ज के दलदल में फंसकर किसान चुन रहे मौत, 25 दिन में 18 ने गंवाई जान
Apr 27, 2026 | 11:36 AMवीडियो गैलरी

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PM
क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PM
Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM












