- Hindi News »
- State »
- Ahmedabad Municipal Corporation Gave Phones Edible Oil Packets To Speed Up Vaccination
टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए अहमदाबाद नगर निगम ने दिए फोन, खाद्य तेल के पैकेट
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Pic
अहमदाबाद: गुजरात में अहमदाबाद नगर निगम (AMC) झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए एक लकी ड्रॉ योजना की पेशकश कर रहा है और पुरस्कार के रूप में फोन, खाद्य तेल का एक लीटर का पैकेट तथा मोबाइल दे रहा है।
एएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि यहां कुछ झुग्गी बस्तियों में टीके को लेकर झिझक देखी गई है और इस कदम का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि खाद्य तेल के 10,000 पैकेट उन लोगों को वितरित किए गए, जिन्हें शनिवार को टीके की खुराक मिली। उन्होंने कहा कि रविवार को वितरित किए गए पैकेट की संख्या 20,000 तक पहुंच गई, जबकि 25 लोगों ने लकी ड्रॉ के तहत अब तक 10,000 रुपये के मोबाइल फोन भी जीते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एएमसी ने एक विज्ञप्ति में बताया, ‘‘शत-प्रतिशत पात्र लोगों को टीके की पहली खुराक सुनिश्चित करने के लिए नौ अक्टूबर से वृहद कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शहरी स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा चिह्नित स्लम क्षेत्रों में लाभार्थियों को खाद्य तेल के एक लीटर के पैकेट की पेशकश की गई। सीएसआर (कॉरपोरेट का सामाजिक दायित्व) गतिविधि के तहत ‘युवा अनस्टॉपेबल’ संगठन की मदद से यह सामग्री बांटी गई।”
एएमसी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि शहर के लगभग 98 प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक मिल गई है। शहर में अब तक 68,32,514 खुराकें दी जा चुकी हैं, जिसमें 45,46,745 लोगों को पहली खुराक मिली है, और 22,85,769 लोग दोनों खुराक ले चुके हैं।
Ahmedabad municipal corporation gave phones edible oil packets to speed up vaccination
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में ‘ब्रह्मवाक्य’ पर संग्राम! फडणवीस के बयान ने छेड़ी नई जंग, उद्धव गुट ने ‘सामना’ से साधा निशाना
Mar 26, 2026 | 01:10 PMअशोक खरात की बढ़ेंगी मुश्किलें, कांग्रेस ने गृहमंत्री को भेजा अल्टीमेटम, फास्ट ट्रैक पर की मुकदमा चलाने की मांग
Mar 26, 2026 | 01:06 PMएम.के. स्टालिन: आपातकाल की सलाखों से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक; ‘कलैगनार’ की विरासत और खुद की पहचान की कहानी
Mar 26, 2026 | 01:00 PMसंभाजीनगर में विकास कार्यों की समीक्षा, आयुक्त ने अधिकारियों को जिम्मेदारी से काम करने के दिए निर्देश
Mar 26, 2026 | 01:00 PMबाघ से हारकर तड़प रहा था तेंदुआ, चांभार्डा में इंसानों पर निकाला गुस्सा; घायल तेंदुए ने 3 को बुरी तरह नोचा
Mar 26, 2026 | 12:51 PMनाबालिगों में बढ़ते तंबाकू सेवन पर चिंता, छत्रपति संभाजीनगर में कोटपा कानून पर पुलिस को प्रशिक्षण
Mar 26, 2026 | 12:49 PMभांडुप ड्रीम्स मॉल पर उठे गंभीर सवाल, अवैध गतिविधियों के बीच नई कमेटी ने लिया रिडेवलपमेंट का फैसला
Mar 26, 2026 | 12:45 PMवीडियो गैलरी

बस में असिस्टेंट प्रोफेसर की गंदी करतूत! महिला ने बहादुरी से बनाया वीडियो, अब सलाखों के पीछे होंगे साहब
Mar 25, 2026 | 10:06 PM
क्या युद्ध के कारण देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मची खलबली- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:55 PM
फिल्म धुरंधर-2: माफी मांगो वरना…, गुरबानी और सिगरेट वाले सीन पर आर. माधवन के खिलाफ भड़का सिख समुदाय
Mar 25, 2026 | 09:33 PM
‘अब सदन में गूंजेगी हमारी आवाज’, महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान; देखें यह वीडियो
Mar 25, 2026 | 09:25 PM
‘ऊपर से बजट चमक रहा, नीचे से बटुआ फट रहा’, सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में सरकार को जमकर घेरा- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:19 PM
हरीश राणा को मिली ‘शांति’: 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 13 साल लंबा इंतजार खत्म
Mar 25, 2026 | 01:44 PM














