- Hindi News »
- State »
- Accused Who Attacked Chandrashekhar Azad Arrested Police Arrested Four Youths From Ambala Haryana
भीम आर्मी चीफ पर हमला करने वाले आरोपी हिरासत में, पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से किया गिरफ्तार
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
लखनऊ: आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण (Chandrashekhar Azad ) पर हमला करने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चार युवकों को पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को चारों हमलावरों को अग्रवाल ढाबा शहजादपुर अंबाला से गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपों को अंबाला की शहजादपुर पुलिस ने आज सुबह यूपी पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम लविश, आकाश और पोपट हैं। 4 में से तीन हमलावर उत्तर प्रदेश के रणखंडी गांव के निवासी है। वहीं एक युवक हरियाणा के करनाल के गांव गोंदर में रहता है।
चंद्रशेखर पर चली थी गोली, कार बरामद
उल्लेखनीय है कि भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर कार सवार युवकों ने सहारनपुर के देवबंद में जानलेवा हमला किया था। इस हमले के बाद पुलिस ने चार संदिग्धों को भी हिरासत में लिया था। पुलिस ने बताया था कि हमले में इस्तेमाल की गई कार बुधवार रात सहारनपुर जिले के मिरगपुर गांव से बरामद कर ली गई है। कार का नंबर प्लेट हरियाणा का है। उस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 70 डी 0278 है।
सम्बंधित ख़बरें
‘धमकियां अपनी जेब में रखो…हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं!’ बाराबंकी में चंद्रशेखर का करणी सेना को करारा जवाब
‘सरकार के मालिक हैं कौन मना करेगा’, भागवत ने सावरकर के लिए मांगा भारत रत्न…तो भड़क उठे चंद्रशेखर रावण
‘सांसद हूं, धक्का मारोगे?’ दिल्ली बॉर्डर पर भिड़ गए चंद्रशेखर आजाद, मेरठ जाने के लिए तोड़ी बैरिकेडिंग
‘हिंदू राष्ट्र वाले अंबेडकर राष्ट्र बना रहे’ भाजपा पर भड़के धर्म गुरु; विधि-विचार की लड़ाई सड़क पर आई
इस हमले को लेकर सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने घटना के बाद कहा था कि यह घटना देवबंद पुलिस थाना क्षेत्र में यूनियन सर्किल के पास शाम करीब पांच बजे हुई। पुलिस की टीम और आजाद के समर्थकों ने उन्हें पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आजाद के वाहन पर चार गोलियां चलाई गई। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि हमलावर चार से पांच की संख्या में थे। हालांकि इस हमले में घायल हुए चंद्रशेखर इस समय ठीक हैं और उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए अपने समर्थकों को शांत रहने की सलाह दी। इसके साथ ही भीम आर्मी चीफ ने कहा कि उन्होंने इस तरह की घटना की उम्मीद नहीं की थी।
Accused who attacked chandrashekhar azad arrested police arrested four youths from ambala haryana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एक्शन प्लान फेल, पुणे में बढ़ते प्रदूषण पर एमपीसीबी का शिकंजा, पीएमसी को नोटिस
Apr 08, 2026 | 01:27 PMYashasvi Jaiswal ने रचा इतिहास, राजस्थान रॉयल्स के लिए ऐसा कारनामा करने वाले…
Apr 08, 2026 | 01:26 PMचंद्रपुर जिले में कुपोषण की स्थिति चिंताजनक, चिमूर तहसील में मिले सर्वाधिक 18 अति गंभीर कुपोषित बच्चे
Apr 08, 2026 | 01:23 PMBudhwar Vrat: बुधवार व्रत कब से शुरू करें? जानिए इस व्रत से जुड़े जरूरी नियम और होने वाले चमत्कारी लाभ
Apr 08, 2026 | 01:22 PMअमरावती में 5 जजों के घरों में सेंध, ज्यूडिशियल सिक्योरिटी पर उठा सवाल, हाई कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
Apr 08, 2026 | 01:22 PMअश्लील साइटों पर 50 रुपए में मिल रहा था अशोक खरात का वीडियो, SIT ने लिया बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार
Apr 08, 2026 | 01:19 PMसावधान! Instagram पर नकली नोटों का काला खेल, धुरंधर रील के झांसे में आए तो हो जाएंगे कंगाल, 2 ठग गिरफ्तार
Apr 08, 2026 | 01:18 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














