

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण लोक सभा सीट (Kalyan Lok Sabha seat) को लेकर एक बड़ी खबर समाने आ रही है । दरअसल यहां शिवसेना के शिंदे गुट के नेता श्रीकांत शिंदे चुनाव लड़ रहे है इस बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, अपने विवादित बयानों से चर्चा मे रहने वाले अभिजीत बिचुकले श्रीकांत शिंदे के खिलाफ कल्याण लोक सभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं ।
अभिजीत बिचुकले कल्याण लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वह आज अपनी उम्मीदवारी का अर्ज दाखिल करेंगे।
जानकारी हो कि गुरुवार 2 मई को शिवसेना के शिंदे गुट के नेता श्रीकांत शिंदे कि कल नामांकन रैली निकाली गई थी ।जिसमें भारी संख्या में कई लोग शामिल हुए थे । इस रैली में बेटे के लिए प्रचार करने के लिए खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपस्थित थे । इनके साथ ही राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी शामिल हुए थे ।
ऐसे में अब अभिजीत बिचुकले और श्रीकांत शिंदे के बीच मुकाबला होने की संभावना है। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले अभिजीत बिचुकले ने श्रीकांत शिंदे पर जोरदार निशाना साधा । अक्सर अभिजीत बिचुकले अजीबोगरीब बयानों की वजह से चर्चा में रहते ।