- Hindi News »
- State »
- A Meeting Was Held Under The Chairmanship Of The Chief Secretary Regarding The Expansion Of Varanasi Airport
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण संबंधी बैठक सम्पन्न
- Written By: अमन दुबे

लखनऊ : प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र (Chief Secretary Durga Shankar Mishra) की अध्यक्षता में वाराणसी एयरपोर्ट (Varanasi Airport) के विस्तारीकरण संबंधी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (Advance Traffic Management System) की स्थापना, यात्रियों (Passengers) को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, एयरपोर्ट को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, विस्तारीकरण और खराब मौसम के बीच सुरक्षित लैंडिंग कर यात्रा को सुरक्षित बनाने के प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुई।
रनवे की लंबाई की आवश्यकता 4075 मीटर है
बैठक में चर्चा के दौरान नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा बताया गया कि मौजूदा रनवे केवल ‘कोड-4सी’ प्रकार के एयरक्राफ्ट को ही पूरा कर सकता है। जबकि इस हवाई अड्डे से ‘कोड-4ई’ प्रकार के विमानों को संचालित करने के लिए 4075 मीटर की रनवे लंबाई की आवश्यकता है। अतः हवाई अड्डे से ‘कोड-4ई’ विमान संचालित करने के लिए राज्य सरकार से 260.4 एकड़ भूमि की मांग की गई है। प्रस्तावित रनवे के तहत NH-56 के लिए अंडरपास भी निर्मित होना है।
सम्बंधित ख़बरें
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
नाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
लखनऊ में वर्दी वाली गुंडागर्दी? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
कुल 260.4 एकड़ भूमि की जरूरत
मुख्य सचिव से चर्चा के दौरान नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित 260.4 एकड़ भूमि में एयर साइड इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में रनवे का विस्तार 4075 मी. ‘कोड-4ई’ विमान संचालित करने के लिए किया जाना है, जिसके लिये कुल 260.4 एकड़ भूमि की जरूरत है। इसके साथ ही रनवे की एयरक्राफ्ट हैंडलिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए पूर्ण लंबाई के समानांतर टैक्सी ट्रैक का निर्माण, रनवे 09 पर कैट-।।। प्रिसिजन अप्रोच लाइट की स्थापना और रनवे 27 पर सिंपल एप्रोच लाइट की स्थापना की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, टर्मिनल भवन और शहर के विकास के लिए 89.6 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी, इस पर बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री और नागरिक उड्डयन एस.पी.गोयल, विशेष सचिव मुख्यमंत्री और निदेशक उड्डयन कुमार हर्ष सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
A meeting was held under the chairmanship of the chief secretary regarding the expansion of varanasi airport
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














