ODI World Cup Qualifiers 2023 के Zimbabwe vs Nepal मुकाबले में इस टीम को मिली जीत, 2 खिलाड़ियों ने ठोकी शानदार सेंचुरी, 1 रन से एक चूका

Zimbabwe vs Nepal match of ODI World Cup Qualifiers 2023, this team won, 2 players hit a brilliant century, one missed by 1 run
Published on: 
Updated on: 

ICC ODI World Cup, 2023 के Qualifire  Round Tournament के पहले मैच में नेपाल और जिम्बाब्वे के बीच (Nepal vs Zimbabwe) भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में जिंबाब्वे ने नेपाल को पटखनी दे दी।

गौरतलब है कि भारत की मेज़बानी में ICC ODI World Cup 2023 के प्रमुख मैच भारत में खेले जाएंगे। अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीम मैदान में होंगी। 10 में से 8 टीम सीधे क्वालीफाई कर चुकी हैं। बाकी की 2 टीमों के लिए बीते रविवार से जिंबाब्वे में 10 टीमों के बीच क्वालिफायर राउंड के मैच खेले जा रहे हैं। इसमें जो दो टीम फाइनलिस्ट होंगी, वो भारत में होने वाले टूर्नामेंट में शामिल होंगी।

बात करें रविवार, 18 जून को खेले गए नेपाल बनाम जिंबाब्वे मैच की, तो इस मैच में जिम्बाब्वे ने नेपाल को 8 विकेट से हरा दिया। 

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए Napal vs Zimbabwe मैच में नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुशल भुरटेल की 99 रन की शानदार पारी की मदद से 290 रन बनाए और जिंबाब्वे को जीत के लिए 291 रनों का टारगेट दिया। जिम्बाब्वे ने टारगेट चेज़ करते हुए 35 गेंद शेष रहते 2 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाकर अपना झंडा गाड़ दिया। इस मैच में जिंबाब्वे की तरफ से सलामी बल्लेबाज क्रेग एर्विन ने 128 गेंदों में 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 121* रन बनाए। और सीन विलियम्स ने 70 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 102 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली।  

जिम्बाब्वे (Zimbabwe Playing-XI)

जॉयलॉर्ड गुंबी, क्रेग एरविन (कप्तान), वेस्ली मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, तेंदाई चतारा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

नेपाल (Nepal Playing-XI)

कुशाल भुरटेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), भीम शर्की, रोहित पौडेल (कप्तान), कुशाल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलसन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने।

-विनय कुमार