- Hindi News »
- Sports »
- Zim Vs Afg Afghanistan Defend A Low Total In The Final T20i Against Zimbabwe To Take The Series 3 0
अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया
- Written By: काजल चोपड़े

हरारे: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे (Afghanistan vs Zimbabwe T20 Series) के खिलाफ अंतिम टी20 में 35 रन से जीत दर्ज कर दौरे पर सभी छह सीमित ओवरों के मैच में क्लीन स्वीप किया। अफगानिस्तान ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में 3-0 की जीत के बाद टी20 श्रृंखला 3-0 से अपने नाम की। बायें हाथ के युवा स्पिनर नूर अहमद ने अपने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण में 10 रन देकर चार विकेट झटककर अपनी टीम को तीसरे टी20 में जीत दिलायी।
अफगानिस्तान (Afghanistan) के आठ विकेट पर 125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे को 17 वर्षीय अहमद ने नौ विकेट पर 90 रन पर रोक दिया। जिम्बाब्वे को पिछले महीने नामीबिया जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी टी20 श्रृंखला में हार मिली थी। इसके साथ ही घोषणा की गयी कि पूर्व कप्तान डेव ह्यूटन जिम्बाब्वे के कोच के तौर पर लालचंद राजपूत की जगह लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
ZIM vs AFG: राशिद के सत्ते से अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दी मात, पहली पारी में मिली थी बढ़त पर दूसरी पारी में हुए फुस्स
अफगानिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, 2019 के बाद किया बड़ा कारनामा; जिम्बाब्वे में पहली बार हुआ ऐसा
जिम्बाब्वे के तीन बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, रन देखकर उड़े अफगानिस्तान के होश; एक साथ बने कई रिकॉर्ड्स
हरारे में लहराया अफगानी झंडा, गजनफर के पंजे से अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को वनडे सीरीज में दी मात
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपने कोचिंग दल में फेरबदल किया है जिसमें राजपूत को तकनीकी निदेशक की भूमिका दी गयी है। मंगलवार को आपात बोर्ड की बैठक में ये बदलाव किये गये। राजपूत को 2018 में जिम्बाब्वे का कोच नियुक्त किया गया था और उनका अनुबंध 2021 में बढ़ाया गया था। लेकिन जिम्बाब्वे की टीम का तीनों प्रारूप में खराब प्रदर्शन जारी रहा और अफगानिस्तान की जीत के बाद उन्हें आखिर में हटा दिया गया। अफगानिस्तान ने कप्तान मोहम्मद नबी 31 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जिससे टीम ने आठ विकेट पर 125 रन बनाये जो काफी कम स्कोर था। (एजेंसी)
Zim vs afg afghanistan defend a low total in the final t20i against zimbabwe to take the series 3 0
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उदयनराजे और मैं अंपायर, हम ही तय करेंगे कौन आउट और कौन नॉट आउट, सातारा में शिवेंद्रसिंहराजे की सियासी बल्लेबाज
May 23, 2026 | 05:33 PMSSC GD भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप से मची हलचल, गिरोह पकड़े जाने के बाद री-एग्जाम की उठी मांग
May 23, 2026 | 05:29 PMट्विशा शर्मा केस: एम्स भोपाल में रविवार को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड
May 23, 2026 | 05:20 PMसेंदूरवाफा में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी परेशानी, नागरिकों में भय का माहौल
May 23, 2026 | 05:20 PM8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें, हर साल सैलरी बढ़ोतरी 3% से 6% करने की मांग
May 23, 2026 | 05:12 PMखतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
May 23, 2026 | 05:05 PMMaithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
May 23, 2026 | 04:57 PMवीडियो गैलरी

डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














