

सिलहट: महिला एशिया कप 2022 (Women's T20 Asia Cup 2022) का फ़ाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच खेला गया। यह मैच बांग्लादेश के सिलहट में खेला जा रहा है। वहीं, भारत ने यह मैच जीतकर 7वीं बार महिला एशिया कप का ख़िताब अपने नाम किया है।
इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं, श्रीलंका ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 65 रन बनाएं। भारत की ओर से रेणुका सिंह ने तीन जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिये। वहीं, भारत ने इस लक्ष्य को 8. 3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 25 गेंद में 51 रन बनाकर नाबाद रही।